Kajol की मां और मशहूर एक्ट्रेस तनुजा हुई ICU में भर्ती, 80 साल की उम्र में अचानक बिगड़ी तबीयत
Tanuja Hospitalised: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक परेशान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब खबर आ रही है कि काजोल देवगन की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की तबीयत खराब हो गई है। रविवार की शाम उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, 80 साल की अभिनेत्री तनुजा को उम्र संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल एक्ट्रेस डॉक्टरों की निगरानी में हैं। खबर यह भी सामने आई है कि एक्ट्रेस को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनको क्या दिक्कत हुई इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें 'हाथी मेरे साथी', 'टुनपुर का हीरो', 'दो चोर' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने जमाने में उन्होंने खूबसूरती से फैंस का दिल जीता है। बॉलीवुड के हर बड़े एक्टर के साथ तनुजा ने स्क्रीन शेयर कर अपना जादू बिखेरा। इसके बाद एक्ट्रेस ने शोमू मुखर्जी से शादी साल 1973 में की थी। जिनसे उनकी दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं। उम्मीद करते हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही ठीक होंगी।












Click it and Unblock the Notifications