काजोल के Kiss ने मचाया ऐसा हंगामा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, क्या कहेंगे पति अजय देवगन?

Kajol Kiss Video: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उनकी वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' आज यानी 19 सितंबर 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (JioHotstar) पर स्ट्रीम हो रही है।

काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' हुई रिलीज
इस वेब सीरीज में काजोल एक बार फिर वकील नोयोनिका सेनगुप्ता के किरदार में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

Kajol Kiss

काजोल का Kiss सीन हुआ वायरल

इस वेब सीरीज से काजोल का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने ऑनस्क्रीन पति एक्टर जीशू सेनगुप्ता को किस करती दिख रही हैं। दर्शकों के लिए ये हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही नो किसिंग पॉलिसी अपना रखी थी।

काजोल ने तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी

-काजोल ने लगभग तीन दशकों तक किसी भी फिल्म में ऐसे सीन करने से साफ परहेज किया था। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद से काजोल ने इस पॉलिसी को तोड़ दिया है।

-काजोल का पहला किसिंग सीन 'द ट्रायल' वेब सीरीज के पहले सीजन में देखने को मिला था, जहां उन्होंने अपने ऑनस्क्रीन पति जीशू सेनगुप्ता और पाकिस्तानी एक्टर को किस किया था।

-अब सीजन 2 में भी उन्होंने वही सीमा पार करते हुए एक इमोशनल सीक्वेंस में जीशु सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन दिया है। इस खास सीन ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

Kiss को लेकर काजोल का बदला नजरिया

-काजोल ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह ऐसे सीन्स को लेकर सहज महसूस नहीं करती हैं। लेकिन वक्त बदलने के साथ उनका नजरिया भी बदल गया है और अब उन्होंने इस तरह का सीन करने का फैसला लिया है। काजोल ने कहा था कि अब वह खुद को बदलना चाहती हैं।

-वहीं काजोल के इस बदलते स्वरूप को देखकर लोग काफी हैरान हो गए हैं। लोगों की मानें तो काजोल के इस किस वाले सीन को देखकर अब उनके पति एक्टर अजय देवगन का रिएक्शन क्या होने वाला है। इसी बीच काजोल के इस किस सीन ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या है वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' की कहानी?

वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' की कहानी 6 एपिसोड में दिखाई गई है, जहां नोयोनिका अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती नजर आती हैं। सीरीज में काजोल की दमदार एक्टिंग एक बार फिर दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रही है और उनका ये नया अवतार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+