बॉडीगार्ड को धक्का देने के बाद अब स्टाफ मेंबर्स पर भड़की काजोल, वीडियो देख फैंस बोले-'छोटी जया बच्चन'
Kajol Angry On Staff: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से एक्ट्रेस अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड को धक्का देती हुई दिखीं। अब काजोल का एक और वीडियो सामने आया।
काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी जल्दी में थीं और बिल्डिंग के अंदर जाती हैं। जैसे ही अंदर घुसीं काजोल अपने स्टाफ पर ही भड़क गईं। वह उससे गुस्से में इशारा करते हुए कुछ कहती हुई दिखीं लेकिन एक्ट्रेस का पारा देख स्टाफ मेंबर शांत रहा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल बिल्डिंग में मौजूद स्टाफ मेंबर की तरफ देखकर कुछ बात करती हैं। ऐसा लग रहा है कि वह अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। हालांकि कुछ देर बाद काजोल अंदर चली जाती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर रिएक्ट कर पूछ रहे हैं कि काजोल को अचानक क्या हो गया वह इतना गुस्सा क्यों कर रही हैं।
काजोल की वीडियो पर नेटिजेन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ ने एक्ट्रेस की तुलना जया बच्चन से कर डाली। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये औरत बेवजह का एटिट्यूड दिखाती है।' वहीं एक ने लिखा, स्टाफ से इस तरह गुस्से में बात करना सही नहीं है। अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि वह पापराज़ी से नाराज़ हैं।" एक ने लिखा, 'ये तो जया बच्चन की कॉपी है।'
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने 2023 में "द ट्रायल" के साथ अपने ओटीटी डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी नजर आई थीं। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो पत्ती' और 'महारानी: क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: Kajol की इस को-स्टार ने की खुदकुशी, फ्लैट में सड़ी गली हालत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications