काजोल की डेब्यू वेब सीरीज The Trial का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें दमदार कहानी और शानदार ट्विस्ट

The Trial Trailer Out: 'जब एक गलती बार-बार दोहराई जाए तो वो गलती एक गुनाह बन जाती है', काजोल के इसी डायलॉग के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल- प्यार कानून धोखा' के ट्रेलर की शुरुआत होती है।

The Trial Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। काजेल की अपकमिंग वेब सीरीजी 'द ट्रायल' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग काजोल की दमदार एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के साथ ही काजोल ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

'जब एक गलती बार-बार दोहराई जाए तो वो गलती एक गुनाह बन जाती है', काजोल के इसी डायलॉग के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल- प्यार कानून धोखा' के ट्रेलर की शुरुआत होती है। आज यानी 12 जून को रिलीज हुए इस ट्रेलर में काजोल ने अपनी शानदार एक्टिंग का दम दिखाया है। लोग इस ट्रेलर को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं।

kajol

14 जुलाई को रिलीज होगी काजोल की वेब सीरीज
फिल्मों के बाद अब काजोल ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि काजोल की ये वेब सीरीज आगामी 14 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके ट्रेलर में दिखाया जाता है कि काजोल अपने पति, एडिशनल जज जो कि रिश्वत में सेक्शुअल फेवर लेता है, की हरकतों से बुरी तरह टूट जाती है और फिर अपने बच्चों की खातिर लॉ का प्रैक्टिस फिर से शुरू करती हैं।

'द ट्रायल' का ट्रेलर रिलीज
इस सीरीज में काजोल नयनिका सेनगुप्ता के किरदार में नजर आ रही हैं जबिक उनके पति एडिशनल जज राजीव सेनगुप्ता का किरदार फेमस एक्टर जीशू सेनगुप्ता ने निभाया है। इस दो मिनट के ट्रेलर में काजोल के जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। देखें ट्रेलर-

कानून की दुनिया में काजोल की सफलता
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि पति की हरकतों का नुकसान काजोल के पूरे परिवार को भरना पड़ता है। उनकी सारी प्रॉपर्टी जब्त हो जाती है। इसके बाद अपने बच्चों के लिए नयनिका खुद को मजबूत बनाती है और दुनिया के सामने खड़ी होती है। कानून की इस दुनिया में जल्द ही नयनिका अपने कदम जमा लेती हैं लेकिन उसके सामने वो केस आ जाता है जो उसके अतीत को एक बार फिर से सबके सामने ला देता है।

क्या वेब सीरीज में दिखेगा कोई ट्विस्ट
अब देखना ये है कि क्या सज में नयनिका के पति ने कोई बुरा काम किया होता है या फिर कोई उन्हें फंसाता है। 'द ट्रायल' की कहानी में अंत में कोई अलग ट्विस्ट आता है या नहीं। इस ट्रेलर को लॉन्च करते हुए लिखा गया है- ट्रायल सिर्फ कोर्ट रूम में नहीं जिंदगी में भी होते हैं। देखिए नयनिका सेन गुप्ता की लाइफ की सबसे मुश्किल ट्रायल, जो कि 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+