'थोड़ा सम्मान करो' दुर्गा पूजा में जूता पहनने पर काजोल ने लोगों की लगाई क्लास, देखती रह गई आलिया भट्ट
Kajol Viral Video: देशभर में नवरात्रि के अलावा दुर्गा पूजा भी मनाई गई। वहीं तमाम बॉलीवुड सितारों ने बीते शुक्रवार को इसे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह लोगों पर गुस्सा करती हुई नजर आईं।
दरअसल, दुर्गा पूजा के पंडाल में जहां काजोल मां की भक्ति में लीन नजर आईं। तो वहीं दूसरी तरफ वह अपने गुस्से की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल पंडाल में जूते पहनकर आ रहे लोगों पर चिल्लाई हुई दिखीं।

वायरल हो रही वीडियो में काजोल पंडाल में जूता पहनकर आ रहे लोगों को हटाने की कोशिश करती हैं। लेकिन जब वह नहीं मानते तो एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठती हैं और कहती हैं कि, "थोड़ा सम्मान करो, यह पूजा है।" काजोल ने चिल्लाते हुए उनसे साइड होने के लिए कहा और जूता पहनकर अंदर आने पर गुस्सा जाहिर किया।
सोशल मीडिया पर काजोल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ फैंस ने एक्ट्रेस के गुस्से पर उन्हें ट्रोल कर दूसरी जया बच्चन कहा। तो वहीं कुछ ने उनके गुस्से को सही ठहराया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'काजोल का गुस्सा सही है इस तरह से जूते पहनकर पंडाल में आना मां दुर्गा का अपमान है।' एक ने लिखा, 'पूजा में जूते पहनने पर कोई भी गुस्सा करेगा।'
इस वायरल वीडियो में काजोल के अलावा आलिया भट्ट और तनिषा भी नजर आईं जो कि मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची थी। हालांकि काजोल का गुस्सा देख आलिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं उनके लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने इयररिंग्स और स्लीक बन से अपना लुक पूरा किया था। फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Kajol और अजय देवगन के हनीमून में ऐसा क्या हुआ, एक्टर ने कही लौटने की बात, जानें किस्सा












Click it and Unblock the Notifications