Kajol और अजय देवगन के हनीमून में ऐसा क्या हुआ, एक्टर ने कही लौटने की बात, जानें किस्सा
Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज यानी 5 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने लगभग हर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर के साथ काम किया है। ऐसे में आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा साझा करेंगे।
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। हालांकि दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग खिंचाई करते रहते हैं। काजोल और अजय देवगन की शादी साल 1999 में हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने हनीमून को लेकर खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि अजय परेशान हो गए थे।

काजोल ने खुलासा किया था कि जब शादी के बाद वह और अजय देवगन 2 महीने के लिए हनीमून पर गए थे तो दोनों काफी खुश थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मैंने अजय से पूछा था कि क्या तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो, अगर हां तो मुझे बताओ। अगर तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो, तो मुझे हनीमून पर ले जाओगे।'
काजोल ने आगे बताया कि अजय तैयार हो गए थे और उन्होंने वादा किया कि वह हनीमून पर जरूर लेकर जाएंगे। लेकिन 40 दिनों से पहले ही उनकी हालत खराब हो गई। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'वह हनीमून के आखिरी तक थक गए और उन्हें घर की याद आने लग गई थी। अजय ने मुझसे कहा मैं थक गया हूं, मुझे बुखार है। ऐसे में मैंने कहा कि ठीक है अब हम वापस जा सकते हैं।'
फिलहाल सोशल मीडिया पर काजोल को फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया था। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म दो पट्टी में नजर आएंगी। वहीं अजय देवगन की बात करें तो, फिल्म शैतान के बाद एक्टर सिंघम अगेन, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications