Kajal Kumari MMS Leak में बड़ा खुलासा, 'चंचल बदमाश' ने 15 साल की एक्ट्रेस संग किया ऐसा कांड, ये है पूरा सच

Kajal Kumari MMS Leak: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे काजल कुमारी MMS लीक केस में आखिरकार बड़ा मोड़ आ गया है। 15 वर्षीय एक्ट्रेस का नाम फेक वीडियो के जरिए बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

चंचल बदमाश ने काजल कुमारी के साथ किया ऐसा कांड
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल कुमार उर्फ चंचल बदमाश, निवासी मतुली (रोहतास) के रूप में हुई है। पुलिस को इस कार्रवाई से इस साइबर साजिश के कई अहम सुराग मिले हैं।

Kajal Kumari MMS

मोबाइल से मिले चौंकाने वाले सबूत

-बिक्रमगंज थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि चंचल के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया है जिसमें कथित वीडियो शेयरिंग और व्हाट्सएप ग्रुप्स के स्क्रीनशॉट्स मिले हैं।

-पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंचल बदमाश ने ये वीडियो टेलीग्राम और फेसबुक पर कई फेक अकाउंट्स बनाकर फैलाया था। काजल ने भी इंस्टाग्राम पर गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए लिखा है- जैसी करनी वैसी भरनी। सच्चाई सामने आ ही गई।

AI से बना था ये फेक वीडियो

-पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वायरल हुआ MMS असली नहीं बल्कि 100 फीसदी डीपफेक (AI जनरेटेड) था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल कुमारी का चेहरा किसी और वीडियो पर AI टूल्स से सुपरइंपोज किया गया था।

-जांच अधिकारी मान रहे हैं कि इसमें एडवांस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ है। अब पुलिस य पता लगा रही है कि ये नेटवर्क कहां से ऑपरेट होता है और भोजपुरी कलाकारों को क्यों टारगेट कर रहा है।

काजल कुमारी की मां ने कही ऐसी बात

वहीं इस मामले में एक्ट्रेस काजल कुमारी की मां ने पुलिस की कार्रवाई के बाद कहा है- जिसने मेरी बेटी की इज्जत से खेला, अब वो जेल में है। हम चाहते हैं कि उसे सख्त सजा मिले ताकि कोई और बेटी ऐसी परेशानी का सामना न करे। इस बीच सोशल मीडिया पर #JusticeForKajal और #SupportKajalKumari फिर से ट्रेंड करने लगे हैं।

कौन हैं 15 साल की काजल कुमारी?

-बिहार के विक्रमगंज की रहने वाली काजल कुमारी ने महज 10 साल की उम्र में भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। कम उम्र में ही काजल कुमारी ने खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी सुपरस्टार के साथ काम किया और कई सुपरहिट गानों में नजर आई हैं।

-सोशल मीडिया पर काजल कुमारी के लाखों फॉलोअर्स हैं और फैंस उन्हें प्यार से बच्ची सुपरस्टार कहते हैं। अपनी मासूमियत, डांस रील्स और एक्टिंग के दम पर काजल ने बहुत कम उम्र में लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

-जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66A और 67 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता नाबालिग है, इसलिए POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और उन सभी अकाउंट्स की पहचान की जा रही है जिन्होंने वीडियो शेयर किया है।

-वहीं काजल कुमारी के परिवार ने सरकार से मांग की है कि डीपफेक वीडियो और ऑनलाइन मॉर्फिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं ताकि भविष्य में किसी और कलाकार के साथ ऐसा न हो।

-भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारों ने काजल के समर्थन में बयान दिए हैं। कई सेलेब्स ने पोस्ट कर लिखा कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है और नाबालिग कलाकारों की सुरक्षा के लिए डिजिटल निगरानी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+