काजल अग्रवाल ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया जवाब- बताया इनमें कितना सच, कितना झूठ
मुंबई, 9 नवंबर: मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बीते साल अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। काजल अग्रवाल ने पिछले साल गौतम किचलू से शादी की थी, जिसके बाद बार-बार उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आती रही हैं। मीडिया में इन खबरों पर काजल और गौतम दोनों ने ही लगातार खामोशी बनाकर रखी थी। हालांकि अब काजल ने इस पर बात की है।

सही समय आने पर ज्यादा बोलूंगी
काजल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरों पर हुए सवाल पर कहा, ये सब चल रहा है लेकिन मैं इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहती। मुझे इस पर बोलने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन अभी नहीं। मैं इस बारे में सही वक्त आने पर बात करूंगी। उन्होंने इस पर साफ नहीं किया कि क्या वह वाकई प्रेग्नेंट हैं या नहीं।

मदरहुड को लेकर एक्साइटेड भी और नर्वस भी
काजल ने कहा कि मदरहुड को लेकर वो एक्साइटेड और नर्वस दोनों हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बहन निशा को देखा है कि मां बनने के लाइफ कैसे बदल जाती है। अपनी बहन को एक अच्छी मां के रूप में उनके बच्चे के साथ देखती हूं, तो उत्साहित होती हूं। फिर ये सोच कर नर्वस हो जाती हूं कि कैसे उनकी जिंदगी मां के बाद बिल्कुल बदल गई है।

भांजों के साथ मदरहुड महसूस किया
काजल ने अपनी बहन के बच्चों ईशान और कबीर को संभालने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि इनके साथ तो मैं खुद को एक मां की तरह महसूस करती हूं। मुझे मदरहुड की शानदार फीलिंग आती है। मुझे लगता है कि जब मेरा अपना बच्चा होगा, तो मदरहुड का एहसास और इमोशंस और भी बढ़ जाएंगे।

बीते साल की थी शादी
काजल अग्रवाल ने पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौतम किचलू के साथ अक्टूबर, 2020 में मुंबई के ताजमहल पैलेस पैलेस होटल में शादी की थी। गौतम और काजल ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था।

काजल की कई फिल्में रिलीज को तैयार
काजल अग्रवाल हिन्दी सिनेमा और दक्षिण भारत की फिल्मों में बराबर की पहचान रखती हैं। मगाधीरा और सिंघम जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं काजल अग्रवाल ने शादी के बाद कुछ दिन फिल्मों से दूरी बना कर रखी थी। हालांकि अब वो एक बार फिर फिल्मों में सक्रिय हैं। कई फिल्मों में वो काम कर रही हैं। सिनामिका, घोस्टी, इंडियन 2, पैरिस-पैरिस फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग वो खत्म कर चुकी हैं। जल्दी ही उनकी ये फिल्म रिलीज होंगी।












Click it and Unblock the Notifications