गर्भवती हैं काजल अग्रवाल? पिछले साल गौतम किचलू से की थी शादी

नई दिल्ली, 17 सितंबर। 'सिंघम' फिल्म फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर 2020 को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने करीब 7 सालों के डेटिंग के बाद शादी की है। ये शादी बहुत ही निजी लोगों के बीच में हुई थी। हालांकि दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। काजल शादी के बाद से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस से दूर नहीं हैं। उन्होंने शादी की हर सेरोमनी के साथ-साथ हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

गर्भवती हैं काजल अग्रवाल?

गर्भवती हैं काजल अग्रवाल?

ऐसे में अब पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि काजल अग्रवाल गर्भवती हैं और अपने और गौतम की पहली संतान को जन्म देने जा रही हैं और इसी कारण काजल ने कुछ बड़ी फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया है।

काजल के फैंस को काफी खुश कर दिया

काजल के फैंस को काफी खुश कर दिया

ऐसे में ये खबर सच्ची है या नहीं इसकी वनइंडिया पुष्टि नहीं करता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि पिंकविला की इस रिपोर्ट ने काजल के फैंस को काफी खुश कर दिया, देखते हैं काजल इस खबर पर क्या जवाब देती हैं?

 बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम है गौतम

बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम है गौतम

आपको बता दें कि गौतम किचलू बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम है, वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े बिजनेस को देखते हैं और 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं। वो एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं, उनकी पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी अमेरिका में हुई है। उनकी और काजल की पहली मुलाकात एक इंवेट को दौरान हुई थी।वो एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से है और सबसे खास बात ये है कि उनकी फिल्मों में ज्यादा रूचि भी नहीं है।

काजल की प्रतिक्रिया का इंतजार

काजल की प्रतिक्रिया का इंतजार

काजल के गर्भवती होने की बात इसलिए भी तूल पकड़ रही है क्योंकि काजल ने कहा था कि वो शादी के बाद काम जारी रखेंगी और जब उन्हें फिल्में ऑफर हुईं तो उन्होंने मना कर दिया इसलिए उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें हो रही हैं। काजल को हिंदी दर्शक 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' से पहचानते हैं, जबकि तेलुगू सिनेमा की वो बिगस्टार कही जाती हैं, उन्होंने 'मगधीरा' जैसी कई मेगा हिट फिल्मों में भी काम किया है। काजल बहुत सारे विज्ञापनों की ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: फिनाले से पहले शो से बाहर हुई Neha Bhasin, खुश हुई Moose Jattana | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+