Women Reservation: आंध्र प्रदेश में लागू हुआ महिला आरक्षण! इस पार्टी की महिलाएं 33% सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Women Reservation: आंध्र प्रदेश की राजनीति में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने एक अहम राजनीतिक घोषणा की है। पार्टी ने कहा है कि वह आने वाले सभी चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देने के अपने वादे को लागू करेगी। यह कदम पार्टी के अनुसार केवल नीति नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस पहल है।

महानाडु सम्मेलन में पेश हुआ ऐतिहासिक प्रस्ताव

टीडीपी के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने हाल ही में आयोजित महानाडु सम्मेलन में यह प्रस्ताव सामने रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी यह 33 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा, चाहे देश में महिला आरक्षण बिल प्रभावी हो या नहीं। लोकेश ने कहा कि यह फैसला महिला नेतृत्व को मजबूत करने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में टीडीपी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Women Reservation

विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में लोकेश ने विपक्षी दलों पर संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दल चुनाव के समय महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे प्राथमिकता नहीं देते। इसके उलट, उन्होंने दावा किया कि टीडीपी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।

"महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनें"

नारा लोकेश ने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में महिलाएँ केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं रहेंगी, बल्कि नीति निर्माण और शासन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति का अगला चरण बताया।उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अधिक महिला सांसद, विधायक और नीति निर्माता तैयार करना है।

एनटीआर और नायडू की नीतियों का किया जिक्र

लोकेश ने टीडीपी संस्थापक एन.टी. रामाराव को महिला सशक्तिकरण का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार और स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व जैसी पहलें शुरू की थीं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के योगदान का भी जिक्र किया, जिसमें DWCRA समूहों का गठन, शिक्षा-रोजगार में आरक्षण और "दीपम योजना" जैसी पहलें शामिल हैं, जिनसे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

कल्याणकारी योजनाओं का भी किया जिक्र

लोकेश ने 2024 में एनडीए गठबंधन की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि टीडीपी के नेतृत्व में गठबंधन ने 164 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि सरकार वित्तीय चुनौतियों के बावजूद पेंशन, मुफ्त गैस सिलेंडर, शिक्षक भर्ती और विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।

'माता-पिता IAS, फिर भी आरक्षण?' क्रीमी लेयर रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए तीखे सवाल, क्‍या है पूरा मामला
'माता-पिता IAS, फिर भी आरक्षण?' क्रीमी लेयर रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए तीखे सवाल, क्‍या है पूरा मामला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+