Justice Hema Comittee Report: महिलाओं के लिए नर्क जैसा है केरल सिनेमा! शर्मसार कर देंगे ये खुलासे
Justice Hema Committee Report: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीजें एकदम आम हैं। अकसर कोई न कोई एक्ट्रेस इससे जुड़ा ऐसा खुलासा कर ही देती है, जो बेहद हैरत भरा होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि महिला असुरक्षा के मामले में मलयालम इंडस्ट्री बहुत आगे है। जी हां! ये हम नहीं कह रहे, बल्कि जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
बताते चलें कि केरल सरकार ने हाल ही में हेमा समिति की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही महिलाओं की स्थिति को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे हुए, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

295 पन्नों के प्रारंभिक मसौदे से 63 पन्ने हटाए जाने के बाद आरटीआई अधिनियम के तहत ये रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें एक मेल ग्रुप का पता लगा है, जो डायरेक्टर्स, एक्टर्स सहित 15 बड़े शॉट्स से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि यही ग्रुप तय करता है कि किसे इंडस्ट्री में एंट्री देनी है औऱ किसे फिल्मों में रखा जाना है।

चलिये कुछ बिंदुओं से इस बात को समझते हैं कि कमेटी द्वारा जारी इस रिपोर्ट में महिलाओं को लेकर कौन से शॉकिंग खुलासे हुए हैं। हेमा समिति की रिपोर्ट में कुछ खुलासे हुए हैं...
- समिति के ध्यान में इस बात को लाया गया है कि मलयालम सिनेमा के ही एक फेमस एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद शक्तिशाली लॉबी को माफिया कहा है।
- इसमें कहा गया है कि ये लोग अपनी चॉइस के हिसाब से कुछ भी कर सकते हैं। इनका बस चले तो किसी पर बैन भी लगा सकते हैं।
- इनके खिलाफ कोई भी पुरुष हो या महिला, बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता।
- इ्ंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सिंड्रोम की पुष्टि हुई है।
- रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि निर्देशक और मेकर्स अकसर महिलाओं पर दबाव बनाते हैं।
जो भी महिलाएँ इन लोगों की शर्तों से सहमत होती हैं, उन्हें कोड नाम से बुलाया जाता है।मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स (पुरुष) ही राज कर रहे हैं। - बात ना मानने वाली एक्ट्रेस को अकसर बार-बार शॉट्स देने पर मजबूर किया जाता है।
- एक्ट्रेस को जो बोला जाए वो करें, ऐसी एक्टर्स की सोच होती है।
- एक्ट्रेस धमकी से बचने और परिवार की सुरक्षा के लिए शिकायत करने से डरती हैं।
- दूर से ग्लैमरस दिखने वाली ये इंडस्ट्री असल में नर्क है।
- सेक्शुएल फेवर्स से मना करने वाली एक्ट्रेस को प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications