बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन औंधे मुंह गिरी जूनियर NTR की 'देवरा', कमाए महज इतने रुपए

Devara Box Office Collection Day 2: जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इसे रिलीज़ हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म का जबरदस्त बज़ बना हुआ था। जिसका असर इसके पहले दिन की कमाई में देखने को मिला। फिल्म ने पहले ही दिन 82.5 करोड़ रुपए (सभी भाषाओं) में कमाए। लेकिन दूसरे दिन ही इसका हाल बुरा हो गया है।

devara

'देवरा-पार्ट 1' दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। फिल्म ने दूसरे दिन महज 40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें तेलुगु की कमाई 29.4 करोड़, 9 करोड़ हिंदी, 35 लाख कन्नड़, 1 करोड़ तमिल और मलयालम में 25 लाख रुपए की कमाई की है।

नहीं रिलीज़ होगी कोई नई फिल्म
देवरा कमाई दूसरे ही दिन गिरना मेकर्स के लिए चिंता का कारण हो गया है। पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत गिरवाट हुई। हालांकि देवरा के पास अभी बॉक्स ऑफिस पर 10 का विडों है। यानी अभी दो हफ्तों में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं होने वाली है। ऐसे में हो सकता है कि देवरा की कमाई में उछाल देखने को मिले।

कोरटाला शिवा ने किया डायरेक्ट
बता दें, देवरा में जूनियर NTR डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर हैं। इस फिल्म से वो अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। इसमें वहीं, सैफ अली खान फिल्म में विलेन के रोल में नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में श्रुति मराथे, प्रकाश राज और श्रीकांत जैसे एक्टर्स भी हैं। देवारा का म्यूज़िक जवान फेम कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। फिल्म को कोरटाला शिवा ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+