जूनियर NTR के फैंस को लगा सदमा, 'देवरा' देख रहे शख्स की हुई मौत
जूनियर NTR की फिल्म देवरा सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग एक्साइटेड भी थे। फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बज़ बना हुआ था। फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई भी की है। वहीं अब बुरी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जूनियर NTR की फिल्म देवरा देखते हुए एक दर्शक की मौत हो गई। हालांकि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस खबर को सुनकर जूनियर NTR के फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है।
हार्ट अटैक से हुई मौत
सिने जोश की खबर के मुताबिक, देवरा देखने पहुंचा शख्स बहुत खुश था। स्क्रीनिंग के दौरान वो हर सीन पर तालियां बजा रहा था। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। तुरंत कही उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि शख्स की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। इस खबर जूनियर NTR के फैंस निराश बताए जा रहे हैं।
फिल्म ने ली बंपर ओपनिंग
बता दें, फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार सभी लैंग्वेज में 77 करोड़ की शानदार कमाई इस फिल्म ने की है। इसमें फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 68.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में फिल्म ने 7 करोड़ और कन्नड़ में इसने .3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
मैं बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं- जूनियर NTR
फिल्म रिलीज़ के बाद जूनियर NTR ने अपने ट्वीट कर सभी का आभार जताया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि, जिस दिन का मैं इंतज़ार कर रहा था। आख़िरकार वो दिन आ ही गया। आप लोगों के रिएक्शन को देख मैं बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। देवरा को इंगेजिंग और इमोशनल बनाने के लिए कोरताला सिवा गारू का धन्यवाद।
मेरे भाई अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म की इस दुनिया को जीवंत बना दिया। मेरे प्रशंसकों के लिए, देवरा के लिए आपके जश्न को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं आपके प्यार का सदैव ऋणी। ख़ुशी है कि आप इसका उतना ही आनंद ले रहे हैं, जितना मैंने लिया। मैं वादा करता हूं कि मैं आप सभी को इसी तरह से एंटरटेन करता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications