बॉलीवुड से आई बुरी खबर, दिग्गज अभिनेता का लंबी बीमारी के बाद निधन, शोक में डूबे लोग

Junior Mehmood Passed Away: एक दुखद खबर बॉलीवुड से है,दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद अब हमारे बीच में नहीं रहे, वो पेट के कैंसर से लंबे वक्त से पीड़ित थे, दो हफ्ते पहले पता चला था कि वह स्टेज 4 के कैंसर से जूझ रहे हैं, कल रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी और 67 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गुरुवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया, उनका निधन मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ।

Junior Mehmood RIP

जूनियर महमूद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर की प्रार्थना के बाद सांताक्रूज़ कब्रिस्तान में किया जाएगा, उनके पारिवारिक मित्र ने इस बात की पुष्टि की है।

जूनियर महमूद ने करीब 250 से अधिक फिल्मों में काम किया

आपको बता दें कि अपनी खास स्टाइल के लिए मशहूर जूनियर महमूद ने करीब 250 से अधिक फिल्मों में कई सुपरस्टार के साथ काम किया।

जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था

उनका असली नाम नईम सैय्यद था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'नौनिहाल' से की, जिसमें संजीव कुमार, अनुभवी अभिनेता बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी ने मुख्य रोल किया था । 1967 में रिलीज हुई 'नौनिहाल' से लेकर अब तक एक्टर ने अपना नाम जूनियर महमूद ही रखा। हिंदी फिल्मों के अलावा अभिनेता ने कई मराठी फिल्मों का निर्माण भी किया है।

जॉनी लीवर ने जूनियर महमूद से मुलाकात की थी

हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर ने जूनियर महमूद से मुलाकात की थी, तब हीरो ने अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई। दोनों कलाकारों ने जूनियर महमूद के घर जाकर मुलाकात की थी। सचिन और जूनियर महमूद ने 'बचपन', 'गीत गाता चल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। फिल्मों के अलावा वह भारत और विदेशों में कई स्टेज शो का हिस्सा रहे। तो वहीं जितेंद्र के साथ जूनियर महमूद ने कारवां जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

जूनियर महमूद नाम किसने दिया?

मशहूर कॉमेडियन महमूद ने नईम सैय्यद को जूनियर महमूद नाम दिया था। इस बात का खुलासा खुद जूनियर महमूद ने ही कुछ साल पहले एक मीडिया चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+