Jubin Nautiyal Marriage: जुबिन नौटियाल ने रचाई गुपचुप शादी? स्कूल फ्रेंड को बनाया जीवनसाथी, कहां हुई वेडिंग?
Jubin Nautiyal Marriage: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले जुबिन नौटियाल ने हाल ही में शादी कर ली है, वो भी बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में। बताया जा रहा है कि ये शादी उनके होमटाउन उत्तराखंड में हुई है, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। हालांकि सिंगर की ओर से इस खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बचपन की दोस्त से प्यार, फिर शादी तक का सफर
खबरों की मानें तो सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी स्कूल की दोस्त को ही जीवनसाथी चुना है। दोनों की दोस्ती बचपन में शुरू हुई थी, जो समय के साथ गहरे रिश्ते में बदल गई। लंबे समय तक इस रिश्ते को निजी रखा गया और अब उन्होंने इसे एक नया नाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये शादी बेहद सादगी से हुई है जिसमें किसी तरह का बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया गया है।

उत्तराखंड की वादियों में सजी शादी
जुबिन नौटियाल का ये खास दिन उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में मनाया गया है। खबर है कि सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी रस्में पूरी की गईं। परिवार के लोगों के लिए ये पल बेहद खास और भावुक रहा। जुबिन हमेशा अपने पहाड़ी मूल और परिवार से गहरा जुड़ाव रखते आए हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शादी भी उसी माहौल में करने का फैसला लिया था।
फैंस में खुशी और सरप्राइज का माहौल
इस खबर के सामने आते ही जुबिन नौटियाल के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि जुबिन ने सच्चे प्यार को चुना है। वहीं कुछ लोग मजाक में ये भी कह रहे हैं कि अब उनकी आवाज में और भी मिठास आ जाएगी।
जुबिन नौटियाल- पारिवारिक और प्रोफेशनल सफर
-जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। उनके पिता रामशरण नौटियाल बिजनेसमैन और पॉलिटिक्स से जुड़े रहे हैं जबकि उनकी मां नीलम नौटियाल एक हास वाइफ हैं। बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाले जुबिन ने अलग-अलग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स भी सीखे हैं।
-जुबिन नौटियाल ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्तर से की लेकिन धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली। तुम ही आना, लुट गए, रातां लंबियां और हमनवा मेरे जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें इंडस्ट्री का स्टार सिंगर बना दिया। जुबिन की खासियत उनकी भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली आवाज है, जो हर गाने को खास बना देती है।
निजी जिंदगी को हमेशा रखते हैं प्राइवेट
-जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा काफी प्राइवेट रहे हैं। उन्होंने कभी भी अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से ज्यादा शेयर नहीं किया है। यही वजह है कि उनकी शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।
-अगर ये खबर सही साबित होती है तो जुबिन नौटियाल की जिंदगी में यह एक नया और खूबसूरत अध्याय होगा। उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही इस खुशखबरी को खुद भी साझा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications