Jubin Nautiyal Caste: क्या है जुबिन नौटियाल की जाति-धर्म? क्या सच में सिंगर ने गुपचुप रचा ली शादी?
Jubin Nautiyal Caste: अपनी दिलकश आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बचपन की प्रेमिका को ही जीवनसाथी चुना और बेहद सादगी के साथ ये खास दिन मनाया।
होमटाउन में सादगी भरी शादी, सिर्फ अपनों की मौजूदगी
जानकारी के अनुसार जुबिन नौटियाल ने अपने होमटाउन उत्तराखंड में ये शादी बेहद निजी माहौल में की है। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई और इसे किसी भी तरह के बड़े आयोजन से दूर रखा गया।

भव्य समारोह नहीं, परिवार के साथ खास पल बिताने की चाहत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी शादी को भी एक निजी और शांत समारोह के रूप में मनाना पसंद किया। कहा जा रहा है कि इस खास मौके को अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ बिताकर सिंगर बेहद खुश नजर आए।
वैलेंटाइन डे पर दिखी थी पार्टनर की झलक
दिलचस्प बात ये है कि जुबिन नौटिया ने इससे पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी पार्टनर की एक झलक शेयर की थी, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। हालांकि जब इस बारे में उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।
क्या है सिंगर जुबिन नौटियाल की जाति-धर्म?
-जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में एक सरोला ब्राह्मण परिवार में हुआ था। नौटियाल सरनेम इस इलाके में एक ऊंची जाति के ब्राह्मण समुदाय के तौर पर जाना जाता है, जो चमोली जिले के नौटी गांव से निकला है। जुबिन का पालन-पोषण एक अच्छे परिवार में हुआ, उनके पिता राम शरण नौटियाल एक बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन थे। उनका परिवार गढ़वाली समुदाय से है जिसकी जड़ें उत्तराखंड के महासू क्षेत्र में गहराई से जुड़ी हुई हैं।
-नौटियाल उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित सरोला ब्राह्मण उपनाम हैं, जिनका मूल चमोली जिले के 'नौटी' गांव से माना जाता है। ये मुख्य रूप से पारंपरिक रूप से राजपुरोहित या उच्च कुलीन ब्राह्मण माने जाते हैं। ये उन ब्राह्मणों में से हैं जिन्हें पारंपरिक रूप से गढ़वाल के राजाओं के लिए भोजन पकाने का अधिकार प्राप्त था।
-इतिहासकार इन्हें 888 ईस्वी में राजा कनकपाल के साथ आने वाले गौड़ ब्राह्मणों की एक शाखा मानते हैं, जो बाद में नौटी गांव में बसने के कारण नौटियाल कहलाए। जुबिन नौटियाल हिंदू धर्म मानते हैं।
X Factor से लेकर बॉलीवुड तक का सफर
-जुबिन नौटियाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रिएलिटी शो X Factor से की थी। भले ही वह इस शो के विजेता नहीं बन पाए थे लेकिन उनकी आवाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया था।
-इसके बाद जुबिन नौटियाल ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए थे, जिनमें रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और काबिल हूं जैसे गाने शामिल हैं। उनकी भावुक और सुरीली आवाज ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया है।
म्यूजिक के साथ जुबिन नौटियाल का रिश्ता
-जुबिन नौटियाल का जन्म साल 1989 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। उनके पिता राम शरण नौटियाल एक बिजनेसमैन और राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं जबकि उनकी मां नीना नौटियाल भी बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। जुबिन नौटियाल का परिवार जौनसार क्षेत्र से संबंध रखता है और वह हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं।
-जुबिन नौटियाल की शादी की खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान जरूर हैं लेकिन साथ ही बेहद खुश भी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके नए जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं।
-हालांकि अभी तक जुबिन नौटियाल या उनकी टीम की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस को इस खुशखबरी की पुष्टि का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications