जॉनी लीवर की बेटी के साथ फेमस डायरेक्टर ने की ऐसी हरकत, ऑडिशन के बहाने हुई 'गंदी' डिमांड

Johnny Lever Daughter Jamie: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर न सिर्फ अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी अपना मुकाम बनाना चाहती हैं।

ऑडिशन के बहाने हुई 'गंदी' डिमांड
जैमी लीवर ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दिए हैं, लेकिन एक बार उन्हें एक ऐसा अनुभव हुआ था, जिसने उन्हें डरा कर रख दिया था। एक इंटरव्यू में जैमी लीवर ने खुद इस डरावने अनुभव को शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक ऑडिशन के दौरान उन्हें एक डायरेक्टर ने वीडियो कॉल के जरिए स्क्रिप्ट के बिना एक्टिंग करने के लिए कहा था।

Johnny Lever

वीडियो कॉल पर करना था ऐसा काम

जैमी लीवर ने कहा था- मैंने जैसे ही मीटिंग लिंक खोला, तो उनका कैमरा ऑन हो गया लेकिन सामने वाले ने वीडियो ऑन नहीं किया था। वो व्यक्ति खुद को एक इंटरनेशनल फिल्म का डायरेक्टर बता रहा था और कह रहा था कि वो ट्रांजिट में है, इसलिए कैमरा ऑन नहीं कर सकता।

'कपड़े उतारो की मांग ने किया था हैरान'

-जैमी लीवर ने कहा- उस शख्स ने कहा कि मैं इस फिल्म के लिए फिट हूं लेकिन ऑडिशन में कुछ चीजें इम्प्रोवाइज करनी होंगी। उस शख्स ने आगे कहा था कि इमेजिन करो कि तुम एक 50 साल के आदमी को लुभा रही हो और इसके बाद एक इंटीमेट सीन होगा। इस पर मैंने साफ कहा था कि मैं बिना स्क्रिप्ट के इस तरह के सीन के लिए सहज नहीं हूं।

-जैमी लीवर ने आगे कहा- फिर उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि स्क्रिप्ट नहीं होगी, सबकुछ इम्प्रोवाइज होगा और अगर मैं चाहूं तो कपड़े उतार सकती हूं या कुछ भी एक्सप्रेस कर सकती हूं। ये सुनकर मैं सन्न रह गई थी।

'कॉल काटते ही समझ आ गया था स्कैम'

जैमी लीवर ने बताया- जैसे ही मैंने 'स्ट्रिप' शब्द सुना, मुझे अजीब लगा। मैंने तुरंत कहा कि मुझे इस बारे में पहले नहीं बताया गया था और मैं इसके लिए बिल्कुल कम्फर्टेबल नहीं हूं। फिर मैंने कहा कि अब मैं इस कॉल पर भी सहज नहीं हूं और कॉल काट दी। कॉल डिस्कनेक्ट करने के बाद ही मुझे एहसास हुआ था कि ये पूरी तरह से एक बड़ा स्कैम था, जिसे ऑडिशन के नाम पर अंजाम दिया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+