Johnny Depp का मानहानि केस सुर्खियों में, हर्ड से पहले इन एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच चल रहा मानहानि का संगीन मामला इस वक्त पूरी दुनिया में छाया हुआ है। इससे हर्ड से पहले भी जॉनी के कई रिलेशनशिप रह चुके हैं।

वॉशिंगटन, 26 मई : हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच चल रहे केस की सुनवाई इस वक्त हर तरफ सुर्खियों में छाई हुई है। साल 2017 में तलाक होने से पहले दोनों ने एक-दूसरे पर घरेलू हिंसा और मारपीट जैसे आरोप लगाए हैं। 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाले डेब ने हर्ड के खिलाफ 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। डेप और एंबर हर्ड के बीच चल रहा मानहानि का संगीन मामला इस वक्त पूरी दुनिया में छाया हुआ है। ऐसा नहीं है कि डेब का यह पहला रिश्ता रहा हो। बीते समय में भी डेब कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स को डेट कर चुके हैं।

लोरि ऐनी एलिसन

लोरि ऐनी एलिसन

डेप ने साल 1983 में मेकअप आर्टिस्ट लोरी ऐनी एलिसन से शादी की थी। उस वक्त डेप मात्र 20 साल के थे और एलिसन उनसे 6 साल बड़ी थी। एलिसन से डेप की मुलाकात अपने भाई के थ्रू हुई थी। हालांकि दो सालों तक साथ रहने के बाद कपल ने 1985 में अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहे। एलिसन ने साल 2016 में डेप को लेकर बताया कि वह काफी नरम दिल इंसान है, जो मुझपर कभी चिल्लाया नहीं।

शर्लिन फेन

शर्लिन फेन

1985 में शॉर्ट फिल्म 'डमीज' की शूटिंग के दौरान डेप की मुलाकात एक्ट्रेस शर्लिन फेन से हुई। कपल ने तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। एलिसन की ही तरह शर्लिन भी डेप के बारे में अच्छी बातें ही कहतीं हुईं नजर आती हैं।

जेनिफर ग्रे

जेनिफर ग्रे

डेप और ग्रे ने तकरीबन 9 महीने तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 1989 की शुरुआत में दोनों की सगाई होने वाली थी लेकिन जेनिफर ग्रे ने सगाई को तोड़ दिया। तब ग्रे का 29वां जन्मदिन भी आने वाला था। अब जेनिफर ने अपने और ग्रे के रिश्ते पर भी बात की है।

विनोना राइडर

विनोना राइडर

राइडर की 1989 में आई फिल्म 'ग्रेट बॉल्स ऑफ फार' के प्रीमियर पर विनोना को देखने के बाद डेप को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि 1993 में कपल एक दूसरे से अलग हो गए थे। राइडर अपने रिलेशनशिप के अच्छे समय के बारे में अब भी बात करती हैं।

एलेन बार्किन

एलेन बार्किन

डेप की बार्किन के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। बार्किन की शादी उस वक्त आयरिश एक्टर ग्रेबियल बार्यन के साथ हुई थीं। हालांकि दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए थे।

केट मॉस

केट मॉस

डेप और मॉडल केट मॉस ने 1994 के एंड में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों के बीच रिश्ता साल 1998 तक चला। मॉस ने बताया कि ब्रेकअप का वक्त उनके लिए कितना मुश्किल था। साथ ही वह सालों तक डेप को लेकर रोतीं रहीं।

वैनेसा पारादीस

वैनेसा पारादीस

मॉस से अलग होने के बाद डेप ने वैनेसा पारादीस को डेट करना शुरु कर दिया था। वैनेसा को लिली रोज नाम की एक बेटी भी हुई और 1999 में जैक नाम का एक बेटा भी हुआ। साल 2012 में दोनों ने अपने रिश्ते के खत्म होने की बात का खुलासा किया।

एम्बर हर्ड

एम्बर हर्ड

2009 की फिल्म 'रम डायरीज' के सेट पर मिलने के बाद डेप और एम्बर हर्ड के डेटिंग की खबरों की अफवाह भी उड़ी। इस कपल ने 2015 में कैरेबियन द्वीप पर शादी कर ली। इसके बाद हर्ड ने डेप पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि डेप ने इन सभी आरोपों से इंकार किया। इसके बाद आखिरकार डेप ने तलाक के लिए अर्जी दी। दोनों के रिश्ते का यह मामला लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+