'जॉन विक' के लीड एक्टर लांस रेडिक का निधन, 60 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Lance Reddick Passed Away: 60 वर्षीय रेडिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 90 के दशक में 'न्यूयॉर्क अंडरकवर' और 'द वेस्ट विंग' जैसे शोज से की थी। फिलहाल वह 'जॉन विक: चैप्टर 4' के लिए एक प्रेस टूर पर मौजूद थे।

lance reddick

Lance Reddick Passed Away: 'द वायर' और 'जॉन विक' जैसी इंग्लिश सीरीज में नजर आ चुके अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक का निधन हो गया है। अभी तक लांस रेडिक की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 60 वर्ष की उम्र में लांस रेडिक की नैचुरल डेथ हुई है। 60 वर्षीय रेडिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 90 के दशक में 'न्यूयॉर्क अंडरकवर' और 'द वेस्ट विंग' जैसे शोज से की थी। फिलहाल वह 'जॉन विक: चैप्टर 4' के लिए एक प्रेस टूर पर मौजूद थे। 'जॉन विक फ्रैंचाइजी की ये चौथी फिल्म आगामी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसमें उन्होंने कैरन का रोल प्ले किया था।

29 साल की उम्र से शुरू की थी एक्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लांस रेडिक को आगामी सप्ताह केली क्लार्कसन के टॉक शो में गेस्ट बनर जाना था। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट एक ऐड था जिसे कैप्शन दिया गया था- ऑन स्क्रीन और ऑफ, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मुझे अपने कुत्तों को बिगाड़ना पसंद है। उन्होंने 29 साल की उम्र में रीजनल थिएटर्स में काम करना शुरू किया था। उन्होंने ड्रामा की पढ़ाई करने के लिए येल विश्वविद्यालय में आवेदन किया था और वहां से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। न्यूयॉर्क में, उन्होंने पहली बार द वायर के निर्माता डेविड साइमन के लिए नए प्रोजेक्ट द कॉर्नर के लिए ऑडिशन दिया था जो एक एचबीओ मिनिसरीज थी जो साइमन के द वायर से दो साल पहले आई थी।

को-एक्टर वेंडेल पियर्स ने दी श्रद्धांजलि
इस दुखद खबर के बारे में जानने के बाद 'द वायर' के सह-कलाकार वेंडेल पियर्स ने लांस रेडिक को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- एक प्रतिभाशाली संगीतकार के साथ साथ वह एक शानदार अभिनेता थे। हमारे कलात्मक परिवार के लिए ये अचानक अप्रत्याशित दुखद घटना के रूप में सामने आया है। उनके परिवार और प्रियजनों का संवेदना। गॉडस्पीड माय फ्रेंड। आपने यहां अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

लांस रेडिक ने इन फिल्मों में किया था काम
साल 2014 में रेडिक ने एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जॉन विक' में काम किया था और सीरीज में लगातार तीन फिल्मों का हिस्सा बने रहे थे जिनमें से चौथा पार्ट इस महीने रिलीज होने वाला है। लांस रेडिक नेटफ्लिक्स के 'रेजिडेंट ईविल' और 'अमेज़ॅन के द लीजेंड ऑफ वोक्स माकिना' का भी हिस्सा रहे है। इसके अलावा, रेडिक ने एक वॉयसओवर कलाकार के रूप में भी काम किया है और वीडियो 'गेम डेस्टिनी', 'डेस्टिनी 2', 'होराइजन: जीरो डॉन', और 'होराइजन: फॉरबिडन वेस्ट' को अपनी आवाज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+