Siddharth Shukla के निधन से जॉन सीना भी हुए बेहद दुखी, भावुक पोस्ट देख फैंस के भी निकले आंसू

मुंबई, 4 सितंबर। टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। इतनी कम उम्र में अचानक सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, उनके चाहने वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री से कई लोग पहुंचे।

सिद्धार्थ के निधन से जॉन सीना दुखी

सिद्धार्थ के निधन से जॉन सीना दुखी

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर के बाद से ही उन्हें देश-दुनिया से श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार रेसलर और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की फोटो शेयर कर उनके निधन पर शोक जताया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम है, वह भारत को भी काफी पसंद करते हैं और बॉलीवुड फिल्मों से भी उन्हें खासा लगाव है। जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की फोटो शेयर की जो अब वायरल हो रही है।

जॉन सीना ने शेयर किया पोस्ट

जॉन सीना ने शेयर किया पोस्ट

जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं दिया है, लेकिन उनके द्वारा शेयर की गई फोटो अपने आप में ही सब कुछ बयां कर रही है। जॉन सीना भारतीय हस्तियों को काफी फॉलो करते हैं, वह अक्सर बॉलीवुड या टीवी से जुड़े कलाकारों के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। जॉन सीना ने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर, इमरान खान और पिछले साल अपने फैंस को सदमा देकर दुनिया को अलविदा कहना वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी उनकी फोटो पोस्ट कर दुख जताया था।

यूजर्स ने की तारीफ

यूजर्स ने की तारीफ

जॉन सीना का भारत लगाव ऐसा है कि वह अक्सर इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ इंडिया से जुड़ा पोस्ट करते रहते हैं। भारत में भी जॉन सीना के फैंस की संख्या लाखों में है, सिद्धार्थ की फोटो पर कई फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि जॉन सीना दिल से भारतीय हैं। इस बार सीना ने जब सिद्धार्थ की फोटो पोस्ट की तो उसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। जॉन सीना भी सिद्धार्थ के निधन पर दुखी नजर आए।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जॉन सीना

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जॉन सीना

बता दें कि जॉन सीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर किसी भी कैप्शन या मैसेज के बिना मेमों और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करते रहते हैं। एक बार उन्होंने बिग बॉस 13 के प्रतियोगी असिम रियाज की तस्वीरें भी साझा कीं, जब वे शो में एक प्रतिभागी थे। जॉन ने आसिम के फोटो पर भी कोई कैप्शन नहीं लिखा था। उससे पहले उन्होंने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बेटे के लिए एक विशेष वीडियो संदेश साझा किया था और बाद में इंस्टाग्राम पर अभिनेता के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था।

मौत के पीछे कोई साजिश?

मौत के पीछे कोई साजिश?

सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक के बाद गुरुवार (2 सितंबर) सुबह करीब साढ़े दस बजे मुंबई के कूपर अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। 40 वर्षीय अभिनेता का कूपर अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमॉर्टम की पुलिस मौजूदगी में रिकॉर्डिंग की गई है। अभिनेता की मौत के बाद मुंबई पुल‍िस और उनका परिवार मामले में क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले (मौत के पीछे कोई साजिश) होने की बात से इंकार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Video: जब सलमान खान ने एक्टर की मौत को लेकर उड़ाई थी हंसी,सिद्धार्थ की मौत के बाद लोग बोल-मजाक सच हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+