क्या 'धूम 4' में हुई जॉन अब्राहम की एंट्री, जानें फिल्म में कौन होगा हीरो और कौन होगा विलन

Dhoom 4 John Abraham: पिछले कुछ दिनों से यशराज फिल्म्स में रोजाना फिल्म 'धूम 4' को लेकर कई सारी मीटिंग्स हो रही हैं और जॉन अब्राहम को इन मीटिंग्स में शामिल होते हुए देखा गया है।

john abraham

Dhoom 4 John Abraham: बॉलीवुड की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म 'धूम' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'धूम 4' में शामिल होने वाले कई स्टार्स के नाम अब सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'धूम' के पहले पार्ट में जॉन अब्राहम और उनकी बाइक ने लोगों पर अपना जादू चला दिया था। वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन की लाजवाब एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था। फिल्म में तीसरे पार्ट में आमिर खान का जादू चला था और अब फिल्म के चौथे पार्ट में एक बार फिर से जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर्स की तरफ से ये कहा जा रहा है कि फिल्म 'धूम 4' में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि किंग खान के फिल्म में होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम विलन के रोल में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म 'पठान' में भी शाहरुख खान और जॉन अब्राहम एकसाथ नजर आ चुके हैं। लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी। विलन के रोल में जॉन अब्राहम की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद है। लोगों ने जॉन अब्राहम के नेगेटिव अंदाज की काफी तारीफ की है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार यशराज फिल्म्स उन्हें एक बार फिर से नेगेटिव रोल में कास्ट करना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से यशराज फिल्म्स में रोजाना फिल्म 'धूम 4' को लेकर कई सारी मीटिंग्स हो रही हैं और जॉन अब्राहम को इन मीटिंग्स में शामिल होते हुए देखा गया है। फिल्म मेकर्स के अनुसार फिल्म 'धूम' के पहले पार्ट में जॉन अब्राहम के कैरेक्टर को मिसिंग दिखाया गया था। फिल्म का विलन भाग गया है या मर चुका है इस बात का पता नहीं चल पाया था। ऐसे में जॉन अब्राहम के कैरेक्टर को फिल्म में वापस लाया जा सकता है और इस पर बात चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+