जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने कहा- हम वैक्सीनेटेड हैं

मुंबई, 03 जनवरी: एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जॉन ने बताया कि वह दोनों ही वैक्सीनेटेड हैं और उन्हें हल्के लक्षण हैं। जॉन और उनकी पत्नी प्रिया दोनों घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं। जॉन का कहना है कि वह 3 दिन पहल पहले किसी के संपर्क में आए थे, जिसकी कोरोना रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई थी।

Recommended Video

    John Abraham और उनकी पत्नि Priya Runchal हुई Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    John Abraham and his wife Priya Runchal test positive for COVID 19

    John Abraham ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    जॉन अब्राहम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ''मैं तीन दिन पहले एक शख्स के कॉन्टैक्ट में आया, जिसे बाद में कोरोना निकला। प्रिया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों घर में क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं आए हैं। हम दोनों ने ही वैक्सीन लगवा रखी है और अभी हल्के लक्षण हैं। प्लीज ठीक और हेल्दी रहें। मास्क पहनकर रखें।''

    देशभर में फिर बढ़ रहा कोरोना वायरस का खतरा

    बता दें, देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों के साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताया है कि राज्य के 10 मंत्री अब तक कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं मुंबई में ऐक्टिव केस का आंकड़ा 20 हजार के पार चला गया है। ऐसे में महाराष्ट्र में पाबंदियां बढ़ सकती हैं। इससे पहले डायरेक्टर राहुल रवैल, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी का बेटा और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा, सोहेल खान की पत्नी सीमा और संजय कपूर की पत्नी महीप भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+