जिमी शेरगिल को 'माचिस' के लिए मिली थी बस इतनी फीस, घर वालों से पैसे मांगकर करते थे गुजारा, फिर ऐसी बदली किस्मत
Jimmy Shergill: बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कभी एक्टर ने सपोर्टिंग रोल किए तो कभी एक्टर ने लीड रोल प्ले कर फैंस का दिल जीता है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब जिमी शेरगिल को कम फीस मिलती थी और उन्हें खर्चा चलाने के लिए घर से पैसे मांगने पड़ते थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जिमी शेरगिल ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत गुलजार की फिल्म माचिस से की थी जिसमें जिमी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जिमी शेरगिल ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए बहुत कम फीस चार्ज की थी।

सुशांत सिन्हा से बातचीत के दौरान जिमी शेरगिल ने बताया कि फिल्म माचिस के लिए उन्होंने केवल 20 हजार रुपये चार्ज किए थे। इस फिल्म में उनका काफी छोटा रोल था। लेकिन एक्टिंग करियर में संघर्ष के दौरान उन्हें अपना खर्चा चलाने के लिए कुछ समय तक घर वालों से पैसे मांगने पड़े थे। जब तक उन्हें फिल्म मोहब्बतें का ऑफर नहीं मिला था।
जिमी शेरगिल ने आगे कहा, "मुझे इस फिल्म के लिए बहुत सारे ताने सुनने पड़े थे। बहुत से लोगों ने ऐसी बातें कही, 'क्या तुम पागल हो? ये एक छोटा सा रोल है। अपने समय आने का इंतजार करें।'' फिल्म के बारे में बात करते हुए जिमी ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह लगभग 20,000 रुपये था। मैं भाग्यशाली था कि मेरा परिवार मेरा समर्थन कर रहा था। यह तब तक चलता रहा जब तक मुझे मोहब्बतें नहीं मिल गई। एक बार मोहब्बतें आने के बाद मैंने धीरे-धीरे घर से पैसे लेना कम कर दिया।'
जिमी शेरगिल का कहना है कि वह अपने करियर में फिल्म माचिस को काफी लकी मानते हैं। लेकिन फिल्म मोहब्बतें का ऑफर मिलने के बाद उनके करियर में काफी उछाल आया। बता दें कि इस फिल्म में जिमी ने सपोर्टिंग रोल निभाया था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई बड़े रोल मिलने लग गए थे अब जिमी शेरगिल बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications