Jiah Khan की मौत के 3 साल बाद ही रिलेशनशिप में आ गए थे सूरज पंचोली, एक्टर बोले- 'जल्द करेंगे शादी'
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के सालों बाद अब सूरज पंचोली ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं।
Sooraj Pancholi Girlfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सूरज पंचोली काफी चर्चा में रहे। हालांकि अब इन विवादों के बाद उनकी लाइफ धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। जिंदगी में आए इतने उतार-चढ़ाव के बाद सूरज पंचोली जल्द ही अगली वेब सीरीज में नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने खुलासा किया वह पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़े कई राज खोले।
'बॉम्बे टाइम्स' के संग बातचीत कर सूरज पंचोली ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'जिया खान सुसाइड केस के बाद मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजरा हूं। क्योंकि केवल मुझे ही अकेले घर वापस लौटना था और उन चीजों को सामना करना था। इसकी वजह से मैं बाहर देश भी नहीं जा सकता था और लगातार मेरे हाथ से फिल्में जा रही थीं। लेकिन इतनी उथल-पुथल के बाद भी उनका प्यार कायम रहा।'

सूरज पंचोली ने आगे बताया कि वह पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिया के साथ मेरा रिलेशन अब तक का सबसे कम वक्त तक चला रिलेशन रहा। उसके बाद मैं एक रिलेशनशिप में हूं और सात साल हो गए हैं। यह बेहद खूबसूरत है'। सूरज के मुताबिक जिया खान की मौत के तीन साल बाद ही वह रिलेशनशिप में आ गए थे।
हालांकि जब सूरज पंचोली से पूछा गया कि आखिर उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं और वह किसे डेट कर रहे हैं। तो उन्होंने इस पर ज्यादा खास जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने हिंट दिया कि वह इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है और इस रिश्ते को फिलहाल वह पर्सनल रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, वह पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी बार जज किए जा चुके हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें बेकार लवर का टैग भी दिया।
इसके बाद सूरज पंचोली ने बताया कि, 'मेरी गर्लफ्रेंड कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है। मैं उसकी पहचान उजागर नहीं करना चाहूंगा।' इसके बाद एक्टर ने ये भी कहा कि वह जल्द ही शादी करने का प्लान कर सकते हैं। सूरज पंचोली के मुताबिक, वह दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करना पसंद नहीं करते हैं।
बता दें कि, साल 2013 में बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। साथ ही उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने सूरज पंचोली पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिया को सुसाइड करने पर मजबूर किया है। इस केस में सूरज को जेल में सजा भी काटनी पड़ी। हालांकि बाद में वह रिहा हो गए थे लेकिन सालों तक उनके कोर्ट में चक्कर लगते रहे। हालांकि अब साल 2023 में कोर्ट ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications