मेरी जिंदगी में प्यार... किसकी दुल्हन बनने वाली हैं बिहार की मनीषा रानी? नानी संग बेडरूम के VIDEO में खुलासा

Manisha Rani Marriage Video: बिहार की शान मनीषा रानी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। मनीषा को लोग बेहद पसंद करते हैं और इस बात में कोई भी दोराय नहीं है। मनीषा ने हाल ही में मशहूर रियलिटी शो झलक दिखला जा की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो जीतने के बाद वे परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

इस बीच मनीषा रानी को लेकर खबरें चल रही हैं कि वे शादी करने जा रही हैं। मनीषा रानी ने खुद एक क्लिप में अपने हमसफर को लेकर काफी कुछ कहा है। देखते ही देखते ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और फैंस भी उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए।

Jhalak winner Manisha Rani

वायरल हुआ मनीषा का क्लिप
दरअसल, इस क्लिप में मनीषा अकेली नहीं बल्कि उनके साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। क्लिप में मनीषा और उनकी नानी एक्ट्रेस की शादी को लेकर बात कर रही हैं। मनीषा अपनी नानी से पूछती हैं कि आप क्या कहती हैं हम शादी कब करें।

क्या बोलीं नानी?
मनीषा की बातें सुन नानी कहती हैं कि दो साल के अंदर कर लो। इसपर मनीषा बोल पड़तीं हैं कि इसके लिए लड़का भी तो मिलना चाहिए ना। इसके बाद नानी बोलती हैं कि लड़का बहुत हैं। मनीषा बोलती हैं कि आजकल के जमाने में तो प्यार बचा ही नहीं है। इसके बाद नानी बोलती हैं कि प्यार है तुमको अच्छा घर मिलेगा, जहां देवर-सास सब तुमको प्यार करेंगे।

मनीषा को चाहिये ऐसा लड़का...
इसके बाद मनीषा से नानी बोलती हैं कि तुम लड़का पहचानो। शराब ना पीता हो। कोई भी गलत काम ना करता हो। दोस्ती करो और फिर बात को आगे बढ़ाओ। मनीषा और उनकी नानी के बीच की ये जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है और दोनों का ये क्लिप सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

फैंस की डिमांड है कि मनीषा को ऐसे क्लिप्स और भी बनाने चाहिए। ये क्लिप उन्हें काफी पसंद आ रहे हैं। नानी संग मनीषा की इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

बताते चलें कि बताते चलें कि मनीषा रानी ने बीते दिनों झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी को अपने नाम किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। मनीषा ने कई कंटेस्टेंट्स को टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+