Jhalak Dikhhla Jaa 11: लीक हो गया है विनर का नाम! तो क्या मनीषा रानी को नहीं मिलेगी ट्रॉफी या फिर.....
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: टीवी का फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 1'1 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। आगामी 3 मार्च 2024 को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। बिहार की रहने वाली मनीषा रानी, श्रीरामा चंद्रा, धनश्री वर्मा, अद्रिजा और शोएब इब्राहिम ने सबको पछाड़ टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। सभी लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट्स दे रहे हैं।
जानें कौन होगा डांस शो का विनर
जहां कुछ लोगों को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मनीषा रानी की मेहनत पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोग क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की डांसिंग स्किल्स को भी काफी पसंद कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में तो ऐसा कहा जा रहा है कि विनर धनश्री या फिर मनीषा रानी नहीं बल्कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम होने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर विनर को लेकर हो रही है चर्चा
झलक दिखला जा 11 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे पास आ रहा है, सोशल मीडिया पर विनर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा मनीषा रानी को लेकर हो रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं मनीषा रानी झलक दिखला जा में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थीं। लोगों को इस डांस रिएलिटी में शो उनकी मेहनत साफ नजर आ रही है।
शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी हैं दावेदार
दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले शोएब इब्राहिम को जजों से लगातार अच्छे अंक और काफी तारीफ मिली है। कुछ दर्शकों ने तो ये तर्क दिया कि जज शोएब के प्रति पक्षपात दिखा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस डांस रिएलिटी शो के विनर शोएब इब्राहिम होंगे और फर्स्ट रनर अप मनीषा रानी होंगी। हालांकि इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मनीषा रानी की परफॉर्मेंस से खुश हैं लोग
सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी ने अपने शानदार डांस से न सिर्फ जजेज का, बल्कि फैंस का दिल भी जीत लियाहै। मनीषा रानी को सोशल मीडिया पर 50 फीसदी से ज्यादा वोट्स मिले हैं। उनके बाद वोटिंग लिस्ट पर जो विनर बनने की रेस में दूसरे नंबर पर हैं, वह हैं शोएब मलिक, जिन्हें लगभग 30 फीसदी से ज्यादा वोट्स मिले हैं। वोटिंग पोल के आधार पर दोनों के बीच झलक दिखला जा की ट्रॉफी को लेकर नेक टू नेक प्रतियोगिता चल रही है। अब देखना ये होगा कि आखिरकार विनर कौन होता है।












Click it and Unblock the Notifications