Pics: जेह को इनाया ने की गोद में लेने की कोशिश, Saba Ali Khan ने शेयर की ये क्यूट तस्वीर

सबा अली खान ने सोशल मीडिया पर इनाया और जेह अली खान की एक क्यूट सी फोटो शेयर की है। जिसमें इनाया जेह को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

मुंबई, 23 मई: भले ही सबा अली खान हमेशा फिल्मों से दूर रही हैं। लेकिन, वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भतीजे जेह अली खान और भांजी इनाया नौमी खेमू की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जेह और इनाया की क्यूट फोटो

जेह और इनाया की क्यूट फोटो

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जिस दिन इनकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो फैंस का दिन ही बन जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें नन्हे जेह अपने कजिन बहन इनाया नौमी खेमू के साथ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये क्यूट सी तस्वीर को बुआ सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सबा पटौदी 'कजिन बहन भी प्रोटेक्टिव हो सकती है।' फैंस इस तस्वीर को देख दोनों भाई-बहन की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

सबा ने शेयर की तैमूर की फोटो

तस्वीर की बात करें तो इनाया ने अपने छोटे भाई को गोद में लिया हुआ है और वह अपने भाई को संभालते हुए नजर आ रही हैं। दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। दोनों की तस्वीर को देख फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सबा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों के साथ मस्ती करती हुई फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने तैमूर की तस्वीर शेयर की जिसमें तैमूर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं अगर करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। जिसमें उनके साथ मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इसके अलावा करीना कपूर जल्द ओटीटी पर नजर आएंगी। जिसकी शुटिंग के लिए वह फिलहाल दार्जिलिंग में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+