जयेशभाई जोरदार एक्टर रणवीर सिंह ने खुद को कहा 'Silly Fellow', पत्नी दीपिका ने दिया प्यारा रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदारके प्रमोशन में बिजी हैं। रणवीर प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया के साथ हर माध्यमों का प्रयोग कर रहे हैं। फिल्म की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उन्होंने खुद को सिली फेलो (Silly Fellow) बताया। इस पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने उनकी पोस्ट पर प्यारा सा कमेंट किया।

जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में व्यस्त पर टीम
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार बाताई जा रही है। फिलहाल रिलीज से पहले फिल्म के बारे में सटीक अंदाजा नहीं लगाया जा। वहीं इससे पहले रणवीर फिल्म के प्रमोशन को लेकर भ्रमण कर रहे हैं।

एक्टर ने खुद को कहा सिली फेलो
रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने खुद को 'सिली फेलो' बताया। रणवीर सिंह जयेशभाई जोरदार के पीले रंग के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक्टर ने लिखा 'पीला पीला, सिली फेलो'।

रणवीर की पोस्ट पर दीपिका का प्यारा कमेंट
पति रणवीर सिंह के कमेंट पर दीपिका पादुकोण ने एक प्यारा सा रिएक्शन दिया। इससे पहले रणवीर ने जयेशभाई जोरदार का पीले कपड़े वाली फोटो भी पोस्ट की थी। जिस पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'येलो येलो, यू आर माई फेलो'।

13 मई को रिलीज हो रही जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई रिलीज हो रही है। वहीं इससे पहले हाल ही में जयेशभाई जोरदार को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा' शो पहुंचे थे। इस फिल्म से अर्जुन रेड्डी अभिनेत्री शालिनी पांडे का बॉलीवुड डेब्यू भी है। यश राज फिल्म्स के बैतर तले बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications