Jaya Bachchan: इस वजह से पैपराजी को देख बौखला जाती हैं जया बच्चन, अभिषेक और श्वेता बच्चन ने किया खुलासा

जया बच्चन एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं, इसके बावजूद वह पैपराजी पर भड़क जाती हैं। अब एक्ट्रेस के इस खतरनाक गुस्से के पीछे की वजह क्या है इसका खुलासा श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन ने किया।

Jaya Bachchan On Paparazzi बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बल पर लोकप्रियता हासिल की। लेकिन जब जया बच्चन को फैंस पैपराजी पर भड़कते हुए देखते हैं तो उनका इस तरह का व्यवहार देख वह हैरान रह जाते हैं। फैंस सोचते हैं कि इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होने के बावजूद वह आखिर क्यों कैमरे देखकर आग बबूला हो जाती हैं? अब इसी को लेकर एक बड़ी वजह सामने आई है।

आखिर किस वजह से पैपराजी पर जया बच्चन का आता है गुस्सा?

आखिर किस वजह से पैपराजी पर जया बच्चन का आता है गुस्सा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन इन दिनों अपने गुस्से की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वह पैपराजी के साथ भिड़ती हुई नजर आईं। कभी कैमरामैन पर सेल्फी लेते हुए भड़कती नजर आईं तो कभी उन्होंने अपने बंगले प्रतीक्षा के बाहर निकलकर गुस्से में पैपराजी को 'घुसपैठिए' तक कह डाला। जया बच्चन को इस तरह गुस्से में देख फैंस ने उनको अकड़ू तक कह डाला। लेकिन अब उनके पैपराजी पर भड़कने की एक बड़ी वजह सामने आई है जिसका खुलासा खुद अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने किया।

श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बताई वजह

श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बताई वजह

एक बार अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने कॉफी विद करण सीजन 6 में मां जया बच्चन के पैपराजी से जुड़े इस तरह के व्यवहार को लेकर बड़ा खुलासा किया था। दोनों ने शो में बताया था कि आखिर उनकी मां जया को कैमरामैन से इतनी दिक्कत क्यों है? उन्होंने बताया कि, जया को अकेले रहना पसंद है, और इसलिए वह अपने आसपास फोटोग्राफरों की भीड़ को पसंद नहीं करती हैं।

जया की वजह से बच्चों को भी होती हैं परेशानी

जया की वजह से बच्चों को भी होती हैं परेशानी

अभिषेक ने बताया था कि, उन्हें भी रेड कारपेट पर अपनी मां के इस व्यवहार से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा था, "अगर यह हमारा पूरा परिवार पिताजी (अमिताभ बच्चन), ऐश्वर्या और मैं रेड कार्पेट से पहले एक मौन प्रार्थना करते हैं, और फिर हम साथ चल देते हैं, लेकिन अगर हमारे साथ श्वेता दी हैं, तो हम बस मां को उनके साथ भेज देते हैं"।

श्वेता बच्चन बोलीं- 'जब उनके आसपास बहुत सारे लोग होते हैं...'

श्वेता बच्चन बोलीं- 'जब उनके आसपास बहुत सारे लोग होते हैं...'

वहीं श्वेता बच्चन ने खुलासा किया था कि, "जब उनके आसपास बहुत सारे लोग होते हैं तो वह बहुत परेशान हो जाती हैं। जब लोग उनसे पूछे बिना उनकी तस्वीरें लेते हैं तो उन्हें ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आता और वह गुस्सा हो जाती हैं। वो ऐसी ही हैं"। इसके अलावा श्वेता बच्चन ने अपने शो 'वॉट द हेल नव्या' में भी कई बड़े खुलासे किए थे।

फोटोग्राफर से जया बच्चन को होती है चिढ़

फोटोग्राफर से जया बच्चन को होती है चिढ़

श्वेता बच्चन ने बताया था कि, उनकी मां जया पूरे परिवार में एक ऐसी इंसान हैं जिन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में किसी का भी दखल देना बिल्कुल पसंद नहीं है। श्वेता की इस बात को खुद जया बच्चन ने कबूल किया था और कहा था कि, "वह उन लोगों से नफरत करती है जो उनकी निजी जिंदगी में दखल देते हैं और उनकी तस्वीर बेचकर अपना पेट भरते हैं।" यही वजह है कि जब भी पैपराजी उनकी तस्वीरें लेता है तो वह गुस्से से लाल हो जाती हैं।

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+