Jaya Bachchan Video: पार्टी में महिला के साथ जया बच्चन ने की ऐसी हरकत, गुस्से से हुईं आग बबूला और फिर...
Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपनी अपने गुस्से के लिए काफी फेमस हैं। पैपराजी तो उनकी तस्वीरें लेने से भी घबराते हैं। दरअसल जया बच्चन का गुस्सा कभी भी किसी पर फूट जाता है।
फिर से फूटा जया बच्चन का गुस्सा
ऐसे में लोग जया बच्चन से बचने की कोशिश करते नजर आते हैं। जया बच्चन के गुस्से के कई वीडियोज पहले भी वयारल हो चुके हैं। वह कई बार पैपराजी पर भड़कती भी नजर आई हैं। इस बार भी जया बच्चन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

जया बच्चन के गुस्से वाला वीडियो हुआ वायरल
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन गुस्से से तमतमाती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन खड़ी हुई हैं और इस दौरान एक महिल पीछे से उन्हें बुलाती हैं और फोटो लेने के लिए कहती हैं।
महिला फैन जया बच्चन के साथ लेना चाहती थी फोटो
दूर से ऐसा लगता है कि जया बच्चन और उस महिला के पीछे खड़ा शख्स फोन में फोटो लेने के लिए तैयार है। ऐसे में जैसे ही वह महिला जया बच्चन को फोटो लेने के लिए बुलाती हैं और एक्ट्रेस पीछे मुड़ती हैं, तो उनका गुस्सा देखने लायक होता है।
जया बच्चन ने गुस्से में पकड़ा महिला का हाथ
-जया बच्चन को उस महिला का इस तरह से बुलाना बिल्कुल पसंद नहीं आता है और वह उस महिला का हाथ कस कर पकड़ लेती हैं और बेहद अजीब तरह के रिएक्ट करती हैं। हालांकि, वीडियो में वह महिला और फोटो लेने वाला शख्स दोनों ही हंसते नजर आते हैं।
-अब उस पार्टी में क्या हुआ है इसको लेकर कोई साफ जानकारी तो नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जया बच्चन को उनके गुस्से के चलते ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
लोगों ने जया बच्चन को लेकर किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसे घंमड़ी लोगों को इज्जत देनी ही नहीं चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा है- जया बच्चन अब गुस्सा नहीं करतीं बल्कि वह पागल हो गई हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- जया बच्चन सच में बुरी लेडी है। वहीं एक शख्स ने तो जया बच्चन से ज्यादा अच्छा रेखा को कह दिया है।












Click it and Unblock the Notifications