हमेशा से गुस्सैल नहीं थीं जया बच्चन, क्या बहू ऐश्वर्या से है सास को नफरत? वायरल वीडियो ने उठा दिये सवाल
Jaya Bachchan Old Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन को अकसर अपने चिड़चिड़े बिहेवियर की वजह से जाना जाता है। पैपराजी जब भी उन्हें स्पॉट करते हैं तो वे या तो गुस्से में होती हैं और या तो उनका मुंह फूला हुआ होता है। इसे एक्ट्रेस का बिहेवियर मानना गलत बात होगी क्योंकि जया हमेशा से ऐसी नहीं थीं।
दरअसल, ऐश्वर्या राय से पहले करिश्मा कपूर की अभिषेक संग शादी होने वाली थी। कपल की सगाई भी हो चुकी थी। किसी भी इवेंट में जब कपल को स्पॉट किया जाता था तो सिर्फ अभिषेक-करिश्मा नहीं बल्कि सारे लोग ही बड़े खुश नजर आते थे। एक वीडियो वायरल भी हो रहा है, जिसमें जया बच्चन का रूप कुछ अलग ही नजर आ रहा है

वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन बड़े ही प्यार से अपनी होने वाली बहू करिश्मा कपूर को स्टेज पर बुला रही हैं। करिश्मा के चेहरे की खुशी भी देखने लायक है। जया बच्चन की बात करें तो वे काफी खुश नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि मन ही मन वे करिश्मा कपूर को अपनी बहू मान चुकी हैं।
मगर ऐश्वर्या राय के साथ जया बच्चन को इस तरह से पेश आते हुए कभी नहीं देखा गया। हालांकि ऐश्वर्या के साथ उन्हें स्पॉट ही बिरले किया जाता रहा है। और जबसे अभिषेक ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है, तबसे तो दोनों सास-बहू नजर ही नहीं आते।
जया बच्चन का ये पुराना वीडियो देखने के बाद लोग उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते में तमाम तरह के सवाल उठा रहे हैं। हर कोई जया बच्चन के नेचर पर भी बात कर रहा है। सबका कहना है कि जया बच्चन अगर हमेशा से ऐसी थीं तो बहू ऐश्वर्या राय के साथ इतनी खुश कभी क्यों नहीं दिखीं? फिलहाल जया और करिश्मा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications