बहू ऐश्वर्या को छोड़ इस हसीना संग गपशप करती दिखीं जया बच्चन, श्वेता बच्चन भी हुईं शामिल, हुए बुरी तरह ट्रोल

Jaya Shweta Video: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। इस बीच जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ आयोजित दुर्गा पूजा में पहुंची। इस दौरान जया की रानी मुखर्जी संग खास ब़ॉन्डिंग दिखी।

वीडियो में जया बच्चन को आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर श्वेता रेड रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मां-बेटी की जोड़ी को रानी मुखर्जी के साथ खुशी के पल साझा करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ने एक्ट्रेस के साथ खूब बातचीत की।

Jaya Bachchan

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने इवेंट में ऐश्वर्या राय को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या कहां हैं?" दूसरे ने कमेंट किया, "वास्तव में ऐश और अभिषेक को याद कर रहा हूं, पूरे बच्चन परिवार को एक साथ देखना पसंद करूंगा।" वहीं कुछ ने यहां भी जया और श्वेता को ट्रोल कर दिया।

जया बच्चन और श्वेता की रानी मुखर्जी संग बॉन्डिंग फैंस को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'इन मां-बेटी को इतना हंसते हुए अपनी बहू के साथ नहीं देखा।' एक ने लिखा, 'घर तोड़ने वाली मां-बेटी की जोड़ी।' अन्य यूजर ने लिखा, 'बहू को इग्नोर करती हैं ये बहुत ही शर्मनाक है।' बता दें कि, लंबे समय से ऐश्वर्या राय एक बार भी अपने ससुराल वालों के साथ स्पॉट नहीं हुईं।

रिपोर्ट्स की मानें तो, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। एक्ट्रेस ज्यादातर हर इवेंट में केवल अपनी लाडली आराध्या बच्चन के साथ नजर आती हैं। पूरे परिवार को आखिरी बार द आर्चीज़ के प्रीमियर के दौरान देखा गया था, जहाँ अगस्त्य नंदा ने अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद से ऐश्वर्या को सिर्फ आराध्या के साथ ही ट्रैवल करते हुए देखा गया है। उन्होंने अभिषेक और बच्चन परिवार के बिना IIFA 2024 और पेरिस फैशन वीक 2024 दोनों में भाग लिया। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+