क्या जया बच्चन को था अमिताभ बच्चन पर शक? रेखा को नहीं करती थीं पसंद, 'सिलसिला' के सेट पर क्या हुआ?
Jaya Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी लव स्टोरी है जिनके किस्से आज भी मशहूर हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की है। कपल ने साल 1973 में शादी की थी। लेकिन इसके बाद अमिताभ बच्चन की मुलाकात रेखा से हुई और फिर उनके अफेयर की चर्चा होने लगी।
अमिताभ बच्चन और रेखा ने कभी अपने अफेयर की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन दोनों की नजदीकियां देख जया बच्चन काफी परेशान थीं। इन सबके बावजूद जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और रेखा ने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला' में एकसाथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म में काम करने के लिए जया बच्चन ने साफ मना कर दिया था।

मेरी सहेली पॉडकास्ट में एक्टर और राइटर हनीफ जावेरी ने खुलासा कि जया बच्चन फिल्म सिलसिला करने के सख्त खिलाफ थीं। यहां तक कि वह रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। हनीफ जावेरी ने कहा, 'यश चोपड़ा चाहते थे कि पर्दे पर तीनों की लव स्टोरी को दिखाया जाए। लेकिन जया बच्चन ने पहले ही इस फिल्म में काम करने का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। बाद में संजीव कुमार के कहने पर वह राजी हो गईं।'
ये भी पढ़ें: 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे', Amitabh Bachchan ने किए चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट
हनीफ ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि, जब जया बच्चन ने कथित तौर पर अमिताभ बच्चन से रेखा के करीब न बैठने और उनसे थोड़ा पीछे बैठने पर जोर दिया था। इससे ये साफ पता चलता है कि जया बच्चन को अमिताभ और रेखा के रिशअते से काफी परेशान थीं।
फिल्म 'सिलसिला' को करने के लिए जया बच्चन ने एक शर्त रखी थी कि हर दिन सेट पर मौजूद रहेंगी, चाहे उनके पास शूटिंग के लिए कोई भी सीन हो या फिर ना हो। खैर फिल्म सिलसिला उस समय काफी हिट साबित हुई थी लेकिन इस फिल्म के बद रेखा और अमिताभ की प्यार की कहानी हमेशा के लिए खत्म हो गई और उन्होंने फिर कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।
ये भी पढ़ें: 'अगर किसी को चाहो तो इतना चाहो कि...' Rekha ने किया अमिताभ बच्चन को याद? 'सिलसिला' का बोला डायलॉग












Click it and Unblock the Notifications