'अगर किसी को चाहो तो इतना चाहो कि...' Rekha ने किया अमिताभ बच्चन को याद? 'सिलसिला' का बोला डायलॉग
Rekha: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वदह से वह आज भी सुर्खियों में रहती हैं। वह जब किसी इवेंट में नजर आती हैं तो बेहतरीन लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। साथ ही वह अमिताभ बच्चन का जिक्र करने से कभी पीछे नहीं हटती।
हाल ही में रेखा पींटू की पप्पी के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने नए लुक से फैंस का ध्यान खींचा। जैसे ही एक्ट्रेस स्टेज पर पहुंची तो उन्होंने फिल्म सिलसिला का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उन्होंने फिल्म का एक डायलॉग बोला और एक दिल छू लेनी वाली शायरी सुनाई।

रेखा ने कहा, 'जो बात मैं कहना चाहती हूं लेकिन वो बात लफ्जों में अदा हो जाए वो बात ही क्या होगी? मेरा नहीं मेरी फिल्म सिलसिला का डायलॉग है। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि जो चाहते हो वो कहते हो, चुप रहने की लज्जत क्या जानो? ये राज-ए-मोहब्बत है प्यारे, तुम राज-ए-मोहब्बत क्या जानो? ये मेरा घिसा-पिटा एक ही शेर है जो मुझे आता है। वैसे मैंने ज़िंदगी में एक ही शेर लिखा है, कह दूं? अगर किसी को चाहो तो इतना चाहो कि किसी और चाह की चाहत भी न रहे।'
ये भी पढ़ें: हम धन्य हैं! Amitabh Bachchan ने मम्मी-पापा को लेकर पहली बार कही ये बात, वायरल हो रहा पोस्ट
रेखा एक बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर आई थीं, जब कपिल ने उनके सामने अमिताभ बच्चन का नाम ले लिया। कपिल ने बताया कि जब बिग बी ने उनके साथ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) खेला था, तब उनकी मां पहली पंक्ति में बैठी थीं। उस समय अमिताभ बच्चन ने कपिल की मां से मज़ाक में पूछा था कि उन्होंने ऐसा क्या खाया था जो कपिल जैसा बेटा पैदा हुआ? इसके बाद कपिल ने अमिताभ की नकल उतारते हुए कहा - "देवी जी, क्या खा के पैदा किया?" यह सुनकर रेखा ने हंसते हुए जवाब दिया, "दाल-फुलका! मुझसे पूछिए न, मुझे एक-एक डायलॉग याद है।"
बता दें कि, रेखा और अमिताभ बच्चन की सिलसिला आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में जया बच्चन भी नजर आई थीं। लेकिन इसके बाद फिर तीनों ने कभी साथ काम नहीं किया। कहा जाता है कि, जया ने एक बार रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया था, और उन्हें अमिताभ से दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद रेखा और अमिताभ का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें: Rekha ने अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को किया हग, लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड को किया सरेआम इग्नोर, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications