'शाहरुख खान को मैं थप्पड़ मार देती', जया बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात, ऐश्वर्या राय पर किया ऐसा कमेंट

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपने गुस्सैल नेचर के लिए काफी मशहूर हैं। आम लोगों से लेकर पैपराजी तक जया बच्चन के गुस्से से डरते नजर आते हैं। पैपराजी तो उनकी फोटो लेने से भी घबराते हैं।

जया बच्चन का गुस्से वाला नेचर
दरअसल जया बच्चन का गुस्सा कभी भी किसी पर भी फूट जाता है। लोग जया बच्चन से बचने की कोशिश करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि जया बच्चन का परिवार भी उनसे काफी डरता है। ये बात खुद उनके पति अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताई थी।

Jaya Bachchan Birthday

जया बच्चन का 78वां जन्मदिन

जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि इतनी उम्र हो जाने के बाद भी जया बच्चन बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात लोगों के सामने रखती नजर आती हैं। वह सरेआम अपना गुस्सा दिखाने से भी पीछे नहीं हटती हैं।

शाहरुख खान हुए थे जया बच्चन के गुस्से का शिकार

वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी जया बच्चन के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। शाहरुख खान को तो जया बच्चन से माफी तक मांगनी पड़ गई थी और ये सब बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय की वजह से हुआ था।

सास जया बच्चन काफी तमतमा गई थीं

आपको बता दें कि बहू ऐश्वर्या राय की गरिमा को लेकर सास जया बच्चन काफी तमतमा गई थीं। हालांकि इस बारे में ऐश्वर्या राय ने कभी कुछ नहीं कहा। वह इस मामले पर चुप्पी साधे रखती हैं। वहीं इसे लेकर शाहरुख खान को जया बच्चन से माफी तक मांगनी पड़ी थी।

जया बच्चन ने शाहरुख खान को लेकर कही थी ऐसी बात

जया बच्चन ने साल 2008 में पीपल मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान से शिकायत है। जया बच्चन ने कहा था- मुझे शाहरुख खान से इस मामले में चर्चा करने का अवसर नहीं मिला। मैं उनसे इस बारे में बात करना चाहती हूं।

'मैं शाहरुख खान को थप्पड़ मार देती'

जया बच्चन ने आगे कहा था- अगर उस समय शाहरुख खान मेरे घर पर मेरे सामने होते तो मैं उन्हें थप्पड़ मार देती। जैसे मैं अपने बेटे अभिषेक बच्चन को मारती हूं। लेकिन मैं अपनी आत्मा से उनसे जुड़ी हुई हूं और बस इतना ही है। जया बच्चन ने उस इंटरव्यू में कहा था- शाहरुख खान के लिए मेरे अंदर एक वीकनेस काम करती है।

शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर किया था ऐसा कमेंट

आपको बता दें कि साल 2008 में कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच जमकर झगड़ा हो गया था। दरअसल उस पार्टी में शाहरुख खान ने सलमान खान पर उनके पिछले रिश्ते और एक्स गर्लफ्रेंड यानी ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

शाहरुख खान को मांगनी पड़ी थी माफी

शाहरुख खान के ये पर्सनल कमेंट्स बच्चन परिवार को बिल्कुल अच्छे नहीं लगे थे। खासतौर पर जया बच्चन इन कमेंट्स को सुनकर तमतमा गई थीं। बाद में शाहरुख खान को ऐश्वर्या राय और जया बच्चन से माफी तक मांगनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+