Jaya Bachchan ने क्यों कर ली अमिताभ बच्चन से झटपट शादी? बिग बी नहीं थे तैयार, दिलचस्प है लव स्टोरी
Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज यानी 9 अप्रैल 2024 को वह अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे उनकी अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई थी और फिर दोनों ने क्यों झटफट शादी कर ली।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म जंजीर के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ गया। अमिताभ और जया के इस रिश्ते के बारे में दोनों के परिवार वालों को भी पता था।

अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में बताया था कि फिल्म जंजीर के हिट होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ लंदन गए थे। लेकिन जब उन्होंने इसकी इजाजत अपने पिता हरिवंशराय बच्चन से मांगी तो उन्होंने एक शर्त रख दी। पिता ने कहा था कि उन्हें लंदन जाने के लिए जया से शादी करनी होगी और फिर वह उनके साथ लंदन जा सकते हैं।
पिता की इस जिद के आगे अमिताभ बच्चन मजबूर हो गए और उन्होंने शादी के लिए हां कह दी। इसके बाद महज 24 घंटों में ही दोनों ने गुपचुप शादी कर ली। इस शादी में बहुत कम बाराती पहुंच पाए थे। हालांकि कपल की शादी में बॉलीवुड का कोई स्टार शामिल नहीं हुआ था। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनका परिवार चाहता था कि ये शादी प्राइवेट रहे।
बता दें कि, जया बच्चन से शादी करने के बाद अमिताभ बच्चन उन्हें लेकर पहली बार लंदन गए थे। ये कपल का पहला हनीमून था। हालांकि कपल के साथ उनके दोस्त भी लंदन गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन शुरुआत में शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार वालों को जया पहले से ही पसंद थी और फिर दोनों करीब आए और प्यार हो गया। आज कपल की शादी को पूरे 50 साल हो चुके हैं और दोनों बॉलीवुड की सफल जोड़ी में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications