Jawan: ये हैं एटली के 'जवान' की कमजोर कड़ियां, शाहरुख खान अपने स्टंट्स से लेकर हुए ट्रोल

Jawan and Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर अपना जादू चला दिया है। शाहरुख खान का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में इमोशन्स से लेकर ड्रामा और भरपूर एक्शन मौजूद है। इस फिल्म में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। एटली की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 75 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है।

शाहरुख खान ने की रजीनकांत की कॉपी
फिल्म 'जवान' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में आपको भरपूर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। हालांकि कुछ एक्शन सीन्स को लेकर लोगों ने फिल्म के लीड हीरो शहरुख खान को जमकर ट्रोल भी किया है। लोगों की मानें तो शाहरुख खान इस फिल्म के ज्यादातर एक्शन सीन्स में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की कॉपी करते नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म में कई बार रजनीकांत के यूनीक स्टाइल की कॉपी की है जो कि उन पर बिल्कुल भी नहीं जच रहा था।

jawan

शाहरुख खान का डबल रोल
शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' में डबल रोल निभाया है। वह पिता आर्मी ऑफिसर विक्रम राठौड़ और बेटे जेलर आजाद के रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों ही रोल को उन्होंने बखूबी निभाया है लेकिन लोगों की मानें तो बेटे पर पिता का रोल भारी पड़ा है। फिल्म में पिता का रोल निभा रहे शाहरुख खान ने दमदार एक्शन किया है। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख खान फिल्म में जबरदस्त तरीके से बाइक चलाते भी नजर आए हैं और बाइक को लेकर उन्होंने कई सारे स्टंट्स भी किए हैं।

शाहरुख खान का बाइक स्टंट
फिल्म में शाहरुख खान ने बाइक पर कई स्टंट्स किए है जिनकी तुलना हॉलीवुड हीरो टॉम क्रूज के साथ की जा रही है। हालांकि कई लोगों ने इसके लिए शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया है और कहा है कि किंग खान इस फिल्म में इंडिया के टॉम क्रूज बनने की कोशिश कर रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म में जिस तरह से बड़े-बड़े कंटेनर ट्रकों को अपनी बाइक से रोकने की कोशिश करते हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। साथ ही शाहरुख खान चलती बाइक की चिंगारियों से अपने मुंह में रखी सिगार को भी जला लेते हैं। ये सीन भी अपने आप में एपिक था।

संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का कैमियो
संजय दत्त ने फिल्म 'जवान' में भले ही बेहतरीन कैमियो किया हो लेकिन कहानी के हिसाब से वह कुछ खास एडजस्ट नहीं हो पाए। फिल्म में संजय दत्त पुलिस ऑफिसर माधवन नायक के रूप में नजर आ रहे हैं जिनकी दमदार एंट्री स्कूटर पर होती है। साथ ही वह अपने सीन में लुंगी और शर्ट में नजर आए हैं जो कि लोगों को पसंद नहीं आया है। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी कैमियो निभाया है लेकिन उनको कैमियो के मुकाबले बहुत अधिक स्क्रीन टाइमिंग मिली है। इंटरवल के बाद लगभग पूरी फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की स्टोरी दिखाई गई है। ऐसे में दीपिका पादुकोण का रोल किसी भी एंगल से कैमियो नहीं लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+