Jawan Review: शाहरुख खान की जबर फिल्मों में से एक है 'जवान', अंदाज देख हो जाएंगे SRK के दीवाने

Jawan Review: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आज रिलीज हो गई है। जन्माष्टमी के साथ-साथ लोगों के बीच शाहरुख खान का क्रेज भी साफ नजर आ रहा है। वहीं फिल्म 'जवान' के रिलीज होते ही आज सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भयंकर भीड़ देखी जा रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है और कई रिकॉर्ड्स तोड़ भी सकती है।

'जवान' का बजट 300 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपने ओपनिंग डे पर 85 से 90 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। देशभर में 'जवान' के करीब 14500 शोज द‍िखाए जा रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और साउथ के मेगास्टार थलपति विजय भी कैमियो रोल निभा रहे हैं।

jawan

शाहरुख खान की 'जवान' की कहानी
शाहरुख खान की 'जवान' में आपको कई तरह की कहानियां एकसाथ देखने को मिलेंगी। फिल्म की कहानी की शुरुआत मुंबई मेट्रो के हाइजैक से होती है, जहां आजाद (शाहरुख खान) चेहरा छुपाकर अपनी गर्ल गैंग- लक्ष्मी (प्रियामण‍ि), ईरम (सान्या मल्होत्रा), हेलना (संजीता भट्टाचार्य) आलिया कुरैशी, लहर खान के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देते हैं। इस गर्ल गैंग की सभी लड़कियों का एक दर्दनाक अतीत है, जिसके कारण वह आजाद का साथ देती हैं। कहानी की शुरुआत में विलेन दिखने वाला आजाद असल में रॉबिनहुड की तरह पेश आता है जो कि बिजनेसमैन काली गायकवाड़ (विजय सेतुपति) से फिरौती की एक मोटी रकम लेता है और उसे कर्ज में डूबे किसानों के बैंक अकाउंट में जमा करा देता है। ये किसान बैंक के कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने को मजबूर हो चुके थे।

लोगों के मसीहा बने हैं शाहरुख खान
विलेन काली को ये पैसे इसलिए शाहरुख खान को देने पड़ते हैं, क्योंकि उस मेट्रो में उसकी बेटी भी मौजूद थी। लोगों का मसीहा आजाद यहीं तक नहीं रुकता, वह अपनी जांबाज लड़कियों के ग्रुप के साथ हेल्थ मिनिस्टर को अगवा करके सरकारी अस्पतालों में चल रहे भ्रष्टाचार और दुर्दशा का भंडाफोड़ भी करता है और सिर्फ 5 घंटों में उसे सुधार देता है। आजाद की असलियत का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने का जिम्मा पुलिस ऑफिसर नर्मदा (नयनतारा) को दिया जाता है।

आजाद की जबरदस्त बैकस्टोरी
आपको बता दें कि नर्मदा जिस आजाद को पकड़ने के लिए जी-जान लगा रही है, ये वही शख्स है जो उससे शादी करके उसकी बेटी को अपनाने के लिए तैयार है। आखिरकार शादी के दिन नर्मदा को आजाद की असलियत का पता चल जाता है। आजाद की अपनी एक बैकस्टोरी है जिसमें वह सेना में स्पेशल टास्क की जिम्मेदारी निभाने वाले देशभक्त ऑफिसर विक्रम राठौड़ का बेटा है। वहीं 30 साल पहले जब विक्रम ने एक मिशन के दौरान बिजनेसमैन काली के वेपन घोटाले की पोल खोली थी, तब काली विक्रम को देशद्रोही साबित करके उसे मार देता है।

'विक्रम देशद्रोही नहीं, बल्कि देशभक्त था'
विक्रम की पत्नी ऐश्वर्या (दीपिका पादुकोण) को फांसी की सजा दी जाती है, लेकिन दूसरी तरफ विक्रम नहीं मरता है। उसकी याददाश्त चली जाती है। ऐश्वर्या अपने 5 साल के बेटे आजाद को मरते समय बता देती है कि उसका पिता विक्रम देशद्रोही नहीं, बल्कि देशभक्त था। आजाद को उसकी मुंहबोली मां रिद्धि डोगरा पाल-पोसकर बड़ा करती है और उसे भीलवाड़ा जेल का जेलर बनाती है। क्या आजाद अपने पिता को तीस साल बाद देशभक्त साबित कर पाएगा। क्या आजाद अपनी मां की मौत का बदला ले पाएगा, क्या विक्रम की मेमोरी कभी वापस आ पाएगी, इन सभी सावलों के जवाब आपको फिल्म देखकर ही पता चलेंगे।

फिल्म 'जवान' का रिव्‍यू
आपको बता दें कि साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' काफी धमाकेदार है। हालांकि उन्होंने कई सारे मुद्दों को एकसाथ जोड़ने की कोशिश की है। फिल्म में दो कहानियां एक साथ चलती नजर आती हैं, जिसमें से एक में शाहरुख-नयनतारा प्रेजेंट में दिखाए जाते हैं और दीपिका पादुकोण को अतीत में दिखाया जाता है। इसके अलावा फिल्म में कई टर्न और ट्विस्ट हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं।

फिल्म का रन टाइम काफी लंबा
फिल्म की कहानी मनोरंजक है लेकिन फिल्म का रनटाइम काफी लंबा (2 घंटे 45 मिनट) है। फिल्म के कई डायलॉग्स जैसे 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', ' मच्छर मारने की पांच घंटे चलने वाले कॉइल के बारे में आप इतनी पूछताछ करते हैं, मगर पांच साल तक चलने वाली सरकार से कुछ नहीं पूछते', काफी दमदार लग रहे हैं। फिल्म का क्लाईमैक्स और इसके गाने भी काफी शानदार है। 'जवान' को किंग खान का अब तक का बेस्ट अवतार कहा जा सकता है। वहीं एक्शन हीरोइन के रूप में नयनतारा ने भी अपना स्वैग बरकरार रखा है। हालांकि, शाहरुख खान के साथ केमिस्‍ट्री के मामले में दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली है। वहीं फिल्म में विलेन बने साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति जितने खूंखार नजर आते हैं, उतने ही फनी भी लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+