Jawan: 'जवान' देखकर क्रेजी हुए लोग, थिएटर में ही नाचने लगे शाहरुख खान के फैंस, भरे हुए हैं मॉल्स
Jawan Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने आज यानी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। शाहरुख खान के क्रेजी फैंस उनकी ये फिल्म देखने के लिए काफी समय पहले से ही उत्साहित ते और अब उन्होंने थिएटर्स में ही इस मूवी को लेकर अपना प्यार बरसाया है। आपको बता दें कि फिल्म जवान के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये फिल्म कितनी एंटरटेनिंग बनी है कि लोग इसे देखकर थिएटर के अंदर ही नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।
थिएटर के अंदर नाचने लगे शाहरुख खान के फैंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म जवान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस अपनी सीटों पर, सीढ़ियों पर, स्क्रीन के सामने नाचते-गाते दिख दिए हैं। इस फिल्म के गानों ने पहले ही धूम मचा दी थी। वहीं थिएटर से निकल रहे लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। देशभर से थिएटरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ किंग खान के जवान की ही चर्चा हो रही है।

शाहरुख के साथ स्टेप मैच करते दिखाई दिए लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर की स्क्रीन पर फिल्म का 'जिंदा बंदा' गाना चल रहा है और लोग गाने को सुनकर स्क्रीन के पास जाकर डांस कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में फैंस स्क्रीन के सामने जाकर शाहरुख के साथ स्टेप मैच करते भी दिखाई दे रहे हैं। हर तरह सिनेमाघरों में जवान को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
मॉल्स में नहीं है पैर रखने तक की जगह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई मॉल्स में तो पैर रखने तक की जगह नहीं है। फिल्म देखने के लिए इतने लोग पहुंचे हैं कि मॉल के सारे फ्लोर भरे पड़े हैं। चारों तरफ लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं थिएटर से निकलकर लोग फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं। इस फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सभी लोग शाहरुख खान के काम की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। लोगों के अनुसार जवान एक बेहतरीन फिल्म है और इसकी कहानी से लेकर सभी एक्टरों का काम भी बहुत शानदार है।
ओपनिंग डे पर कमा सकती है 85 करोड़ रुपए
सैकनिल्क के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपने ओपनिंग डे पर कमाल कर सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 85 से 90 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तीनों भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) को मिलाकर पहले दिन करीब 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।
300 करोड़ के बडट में बनी है 'जवान'
जानकारी के अनुसार करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। देशभर में 'जवान' के करीब 14500 शोज दिखाए जा रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और साउथ के मेगास्टार थलपति विजय भी कैमियो रोल निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications