Jawan BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का जलवा, शाहरुख खान की फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री
Jawan Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इस समय अपनी हालिया फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि किंग खान की फिल्म 'जवान' कमाई के मामले में सबको पछाड़ती हुई आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई थी। ऐसे में 8 दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
400 करोड़ क्लब में ग्रैंड एंट्री
इतना ही नहीं फिल्म 'जवान' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 400 करोड़ क्लब में ग्रैंड एंट्री करने वाली है। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में लगी हुई है। हालांकि पहले 3 दिनों के मुकाबले 'जवान' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। लोग शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की एक्टिंग की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

8वें दिन की 19.50 करोड़ की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 8वें दिन शाहरुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 19.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने अब तक भारत में 387.78 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। जल्द ही ये फिल्म भारत में 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। उम्मीद है कि कल यानी 9वें दिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर करीब 21 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। फिर 'जवान' का कलेक्शन करीब 409 करोड़ रुपए हो जाएगा।
वर्ल्डवाइड 696 करोड़ रुपए की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' ने वर्ल्डवाइड अपने पहले हफ्ते में 696 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आम लोगों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक को ये मूवी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं। किंग खान के नेगेटिव रोल को लोगों से काफी ज्यादा प्यार और तारीफें मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications