Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की 'जवान' का क्रेज, लेकिन दूसरे दिन पिछड़ गई कमाई, जानें कारण

Jawan Box Office Collection Day 2: इस समय देश से लेकर विदेश तक में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जलवा बिखरा हुआ नजर आ रहा है। शाहरुख खान का जादू लोगों पर चल चुका है और लोग 'जवान' को लेकर क्रेजी होते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जो अब सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई की है। रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शाहरुख खान की 'जवान' की दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

फिल्म 'जवान' की दूसरे दिन की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'जवान' ने पहले दिन जहां 75 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की थी, वहीं इसकी दूसरे दिन की कमाई 55 करोड़ के अंदर ही सिमटकर रह गई है। 'जवान' का दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले थोड़ा ढीला पड़ गया है।

jawan

फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 55 करोड़ रुपए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने दूसरे दिन करीब 55 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। कथित तौर पर इसमें से 47 करोड़ रुपये अकेले फिल्म के हिंदी वर्जन ने कमाए हैं। जानकारी के अनुसार 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 74.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जिसके साथ शाहरुख खान की फिल्म अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर मूवी बन गई है। हालांकि दूसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' का अब तक का कुल कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसे काफी अच्छी रेटिंग दी है। लोगों की मानें तो फिल्म की कहानी से लेकर शाहरुख खान की एक्टिंग तक काफी दमदार है। वहीं मूवी में मौजूद दूसरे कलाकारों ने भी शानदार काम किया है। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर 'जवान' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और इसे एक शानदार फिल्म बताया है।

7 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म 'जवान'
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं। करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो रोल निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+