पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में बिक गईं 'जवान' की 2.71 लाख टिकटें, ओपनिंग डे पर चलेगा शाहरुख खान का ऐसा जादू

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' रिलीज होने से पहले ही धूम मचाने में लगी हुई है। फिल्म के रिलीज से 6 दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में ये फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर तूफान ला सकती है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान कई सालों बाद एक बार फिर से इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रीव्यू वीडियो और ट्रेलर में शाहरुख खान के बाल्ड लुक ने पहले ही हंगामा मचा दिया है। अब इस फिल्म की एडवांड बुकिंग ने भी लोगों को हैरान कर दिया है।

फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग
लोग शाहरुख खान को ग्रे शेड में देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा पहले दिन की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। गत 1 सितंबर 2023 को देशभर में फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और पहले ही दिन 22 घंटों में इस फिल्म की 2 लाख 71 हजार 176 टिकटें बिक चुकी हैं। जबकि अभी ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग में 5 दिन का वक्‍त और बाकी है। सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स से लेकर सभी मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन तक ये फिल्‍म तबाही मचाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

jawan

पहले ही दिन 'जवान' के 2.71 लाख टिकटों की बिक्री
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। गत 31 अगस्त 2023 को ही फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में शाहरुख खान दमदार एक्‍शन करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग में 6 घंटे के अंदर ही 1 लाख से अध‍िक टिकट बिक चुके थे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गत 1 सितंबर 2023 को एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 'जवान' ने 2.71 लाख टिकटों की बिक्री से 8.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

2डी और आईमैक्स वर्जन में भी रिलीज हो रही है फिल्म
खबर है कि फिल्म 'जवान' देश में 2डी और आईमैक्स वर्जन में भी रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग शुरू होते ही हिंदी वर्जन में सबसे अध‍िक 2.55 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। इसके बाद तमिल वर्जन में 3754 टिकट बिके हैं, जबकि तेलुगू में 1008 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके अलावा हिंदी के आईमैक्स वर्जन की 11261 टिकटें पहले दिन की एडवांस बुकिंग में बिक चुकी हैं। फिल्‍म की टिकट की कीमतें सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में 200 रुपये से लग्‍जरी मल्‍टीप्‍लेक्‍स में 2400 रुपये तक हैं। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+