मुजफ्फरनगर में कांवड यात्रा को लेकर दुकानों को जारी पुलिसिया फरमान पर भड़के जावेद अख्‍तर, बोले-नाजी जर्मनी में

हिंदी सिनेमा के मशहूर पटकथा लेखक जावेद अख्‍तर अपने शानदार लेखन के साथ अपन बेबकाक अंदाज के लिए भी जानें जाते हैं। सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले जावेद अख्‍तर ने उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा माग पर स्थित भोजनालयों को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए तंज कसा है।

Javed Akhtar

दरसअल, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने कांवर यात्रा जिन मार्गों से होकर गुजरती हैं, उन दुकानों के के मालिकों को अपना नाम दुकान पर प्रदर्शित करने यानी नेम प्‍लेट करने का आदेश दिया था। हालांकि विवाद होने पर पुलिस ने ये कहा कि दुकान मालिक की अगर स्‍वेच्‍छा है तभी वो अपना नाम दुकान पर प्रदर्शित करें।

वहीं मुजफ्फरनगर के द्वारा प्रतिष्‍ठानों पर नेम प्‍लेट लगाने के आदेश पर जावेद अख्‍तर ने अपने एक्स हैंडल पर इस निर्देश की तुलना 'नाजी जर्मनी' से की है।

नाजी जर्मनी में वे केवल...

जावेद अख्‍तर ने लिखा "मुजफ्फरनगर यूपी पुलिस ने निर्देश दिया है कि निकट भविष्य में किसी खास धार्मिक जुलूस के मार्ग पर सभी दुकानों, रेस्टोरेंट और यहां तक ​​कि वाहनों पर मालिक का नाम प्रमुखता से और स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। क्यों? नाजी जर्मनी में वे केवल खास दुकानों और घरों पर ही निशान बनाते थे।"

बवाल मचने पर पुलिस ने दी सफाई

जावेद अख्‍तर के इस बयान के बाद इस मुद्दें पर जमकर बहस छिड़ चुकी है। जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों से अनुरोध किया है कि वे अपने मालिकों के नाम स्वेच्छा से प्रदर्शित करें।

इसके साथ ही पुलिस ने स्‍पष्‍ठ किया कि इस कदम का उद्देश्य श्रद्धालुओं की मदद करना और तीर्थयात्रा के दौरान किसी भी तरह की उलझन से बचाना है। पुलिस ने ये भी कहा कि इसका उद्देश्य धार्मिक भेदभाव पैदा करना नहीं बल्कि कांवड़ियों की सहायता करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+