Viral Video: 'धुरंधर' की जैस्मीन सैंडलस ने LIVE कॉन्सर्ट में की ऐसी हरकत, भड़के लोग, मचा बड़ा बवाल,
Jasmine Sandlas: जैस्मीन सैंडलस इस समय विवादों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 के हिट गानों से पहचान बनाने वाली इस सिंगर का अहमदाबाद में हुआ लाइव कॉन्सर्ट अब चर्चा का विषय बन गया है। फैंस जहां उनकी आवाज को लाइव सुनने के लिए बेहद उत्साहित थे, वहीं शो के दौरान जो देखने को मिला, उसने कई लोगों को निराश कर दिया है।
जैस्मीन सैंडलस ने लिप-सिंक पर उठे सवाल
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर परफॉर्म तो करती नजर आईं लेकिन वह कथित तौर पर लाइव गाने के बजाय पहले से रिकॉर्ड किए गए ट्रैक पर लिप-सिंक करती दिखीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह फिल्म धुरंधर के शरारत गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं लेकिन गाना बैकग्राउंड में बजता हुआ सुनाई दे रहा था।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
-इसी दौरान जैस्मीन सैंडलस ने परफॉर्मेंस के बीच खुद पर पानी डालकर डांस किया, जो कई दर्शकों को अजीब भी लगा। जहां लाइव कॉन्सर्ट में मौजूद कुछ लोग शो को इन्जॉय करते दिखे, वहीं सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस को लेकर आलोचना शुरू हो गई।
-यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब टिकट लेकर लाइव कॉन्सर्ट देखने आए हैं तो सिंगर से असली लाइव सिंगिंग की उम्मीद करना गलत कैसे है। कई लोगों ने इसे नकली परफॉर्मेंस तक करार दिया और कहा कि अगर गाना पहले से रिकॉर्ड ही चलाना था तो लाइव शो का मतलब क्या रह जाता है।
लोगों ने लगाया ठगे जाने का आरोप
कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उनके साथ धोखा हुआ है। उनका कहना है कि जैस्मीन सैंडलस ने शो के दौरान बहुत कम हिस्सा खुद गाया और बाकी समय लिप-सिंक करती रहीं। इस वजह से उनकी सिंगिंग स्किल्स पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस पूरे विवाद पर सिंगर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कौन हैं जैस्मीन सैंडलस?
जैस्मीन सैंडलस ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी, जहां उन्होंने जल्दी ही अपनी पहचान बना ली। जैस्मीन सैंडलस ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किक (Kick) के गाने यार ना मिले से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद धुरंधर फ्रेंचाइजी के गानों जैसे जाइए सजना, शरारत, आरी आरी और मैं और तू ने जैस्मीन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई।
लाइव कॉन्सर्ट्स की विश्वसनीयता पर उठा सवाल
ये मामला एक बार फिर लाइव कॉन्सर्ट्स की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। फैंस अब सिर्फ स्टार पावर नहीं बल्कि असली टैलेंट और लाइव परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं। ऐसे में आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा कि जैस्मीन सैंडलस इस विवाद पर क्या सफाई देती हैं और क्या इससे उनकी छवि पर असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications