Mili: 'फ्रीजर में बिताए कई घंटे, बिगड़ी मेंटल हेल्थ', फिल्म 'मिली' करते हुए जाह्नवी कपूर का हो गया था ऐसा हाल
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ पर असर हुआ है।
Janhvi Kapoor Mili: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिली को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस खुलासा किया है कि इस प्रोजेक्ट को करने के लिए कई तरह के मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा उनकी मेंटल हेल्थ पर असर हुआ।

फिल्म 'मिली' से बिगड़ी जाह्नवी की मेंटल हेल्थ
फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए जाह्नवी कपूर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग ने उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को सबसे ज्यादा प्रभावित किया था।

एक्ट्रेस को खानी पड़ी थी दवाइयां
जाह्नवी कपूर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, "मुझे याद है कि यह फिल्म मेरी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव डाल रही थी क्योंकि मैं शूटिंग खत्म करने के बाद घर वापस आ जाती और फिर सो जाती थी। मुझे सपने में भी मैं खुद को फ्रीजर में देखती थी। इस वजह से मैं बीमार पड़ गई थी और दो-तीन दिनों तक मुझे पेन किलर भी लेनी पड़ी थी। इतना ही नहीं फिल्म डायरेक्टर की भी इस दौरान तबीयत खराब हो गई थी।

फ्रीजर में बिताए कई घंटे
जान्हवी कपूर आगे कहा कि, "अगर आप अपने दिन के 15 घंटे फ्रीजर में बंद माहौल में रोते हुए बिताते हैं, तो कभी-कभी चूहे के साथ जो आपकी उंगलियों को कुतरता रहता है।" जाह्नवी कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म 'मिली' के लिए उन्हें 7.5 किग्रा वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था।

जाह्नवी कपूर का किरदार
फिल्म मिली में जाह्नवी कपूर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि, कई घंटो तक फ्रीजर में ही फंसी रहती है। एक्ट्रेस के मुताबिक एक स्पेशन फ्रीजर तैयार किया गया था। जिसका तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस है। ये फिल्म मलयालम हिट 'हेलेन' की हिंदी रीमेक है। जिसका डायरेक्शन मथुकुट्टी जेवियर ने किया था।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'मिली' में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा भी अहम भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म एक्ट्रेस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फिल्म 'मिली' 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना होगा कि फैंस की ओर से फिल्म को किस तरह का रिस्पॉन्स मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications