'मैं तो पैसे देकर फोटो...', जाह्नवी कपूर ने खोली पैपराजी कल्चर की पोल, कहा- 'स्टार्स का स्पेशल राशनकार्ड है'

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में बिजी हैं।

जाह्नवी कपूर ने खोली पैपराजी कल्चर की पोल
इसी बीच जाह्नवी कपूर ने टिनसेल टाउन में पैपराजी कल्चर के बारे में खुलकर बात की। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पैपराजी को उनके द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों के आधार पर पेमेंट मिलती है। लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि हर एक सेलिब्रिटीके पास एक स्पेशल राशन कार्ड होता है।

janhvi kapoor

पैपराजी को फोटोज का मिलता है पैसा
जाह्नवी कपूर ने कहा- जैसे अभी फिल्म का प्रमोशन चल रहा है तो, पैपराजी को एयरपोर्ट पर मेरी तस्वीर क्लिक करने के लिए बुलाया गया था लेकिन जब फिल्म का प्रमोशन नहीं होता है, जब मैं शूट पर नहीं जाती हूं, जब मैं गायब होना चाहती हूं, तब वो लोग एक्स्ट्रा एफर्ट लगाते हैं।

'पैपराजी मेरी गाड़ी को फॉलो करते हैं'
जाह्नवी पूर ने आगे कहा- ऐसा कई बार हुआ है कि पैपराजी मेरी गाड़ी को फॉलो करते हैं, क्योंकि हर फोटो का, हर इमेज का उन्हें पैसा मिलता है। हर सेलिब्रिटी का एक राशन कार्ड होता है। उनकी फोटो कितने में बिकी इसका लेखा-जोखा होता है। अगर आपका प्राइस हाई है, तो वो आपकी तस्वीर लेने के लिए टाइम पर पहुंच जाते हैं, गाड़ी को फॉलो भी कर लेते हैं। लेकिन अगर प्राइस इतना हाई नहीं है, तो उन्हें स्पेशल तौर पर बुलाया जाता है। बुलाने पर वह कई बार पहुंच जाते हैं और कई बार नहीं पहुंचते हैं।

जिम के बाहर तस्वीरें न क्लिक करने की रिक्वेस्ट
इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए, उन्होंने 25-30 फ्लाइट्स ली थीं लेकिन मीडिया उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए केवल 5-6 बार ही एयरपोर्ट पर पहुंची थी। जाह्नवी ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि जिम के बाहर उनकी तस्वीरें न क्लिक करें क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि उन्हें जिम के टाइट कपड़ों में देखा जाए। एक्ट्रेस ने कहा- मैंने रिक्वेस्ट की थी और अब वो मेरे जिम के बाहर नहीं आते हैं।

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मैदान पर क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर साउथ की अपकमिंग फिल्म ''देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से जाह्नवी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+