जाह्नवी कपूर ने अपने टीचर के साथ किया था ऐसा काम, इस हद तक पहुंच गई थी बात

'कॉफी विद करण 7' में गेम खेलते हुए जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि वह स्कूल के दिनों में उनके एक टीचर को पसंद करती थीं।

मुंबई, 15 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' के दूसरे एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचें और खुलकर कई बातें शेयर कीं। आपको बता दें कि जाह्नवी और सारा, दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इस चैट शो में दोनों ने अपनी-अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज खोले और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जमकर गॉसिपिंग की। करण जौहर के चैट शो के दूसरे एपिसोड में एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने धमाकेदार एंट्री की और रैपिड फायर राउंड में अपनी जिंदगी की कई अनकहीं बातें बताई।

कॉफी बिंगो गेम रहा बेहद मजेदार

कॉफी बिंगो गेम रहा बेहद मजेदार

कॉफी बिंगो गेम भी सारा और जाह्नवी के लिए बेहद ही दिलचस्प रहा है। गेम खेलते हुए जाह्नवी ने खुलासा किया कि वह स्कूल के दिनों में उनके एक टीचर को पसंद करती थीं। उन्हें उस टीचर के साथ फ्लर्ट करना अच्छा लगता था। हालांकि उन्होंने बताया कि वह उस टीचर का नाम भूल गई हैं लेकिन टीचर का लुक उन्हें अच्छे से याद है।

टीचर के साथ किया फ्लर्ट

टीचर के साथ किया फ्लर्ट

अपनी क्रश वाले टीचर को याद करते हुए जाह्नवी ने कहा- वह थोड़े से गंजे और पेटू थे, लेकिन बेहद ही क्यूट लगते थे। मैं अटेंडस या किसी और मुसीबत से बचने के लिए उनके साथ फ्लर्ट कर लेती थी। वो भी मुझे अच्छी लड़की समझते थे। जाह्नवी ने बताया कि वह स्कूल में काफी शरारती थीं लेकिन वो टीचर उन्हें बहुत पसंद थे।

एक दूसरे के भाइयों को किया डेट

एक दूसरे के भाइयों को किया डेट

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में सारा और जाह्नवी की दोस्ती को देखकर करण ने कहा कि मुझे नहीं पता आप लोगों की दोस्ती का लेवल क्या है, लेकिन जहां तक मुझे पता है कि आप दोनों ने एक-दूसरे के भाई को डेट किया है। करण जौहर की ये बातें सुनकर दोनों पहले हौरान होती हैं और बाद में जोर से हंसने लगती हैं। इसके बाद सारा कहती हैं, क्या ऐसा हुआ था? तो जाह्नवी कहती हैं- ऐसा तो कभी नहीं हुआ।

रणबीर-आलिया की शादी पर हुई ये बात

रणबीर-आलिया की शादी पर हुई ये बात

करण जौहर ने सारा और जाह्नवी से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी सवाल किए। रणबीर और आलिया की शादी के बारे में बात करते हुए सारा और जाह्नवी किसी खास बात पर एक दूसरे के खिलाफ बोलते नजर आए। दरअसल सारा अली खान से आलिया-रणबीर की शादी को सस्ती शादी कह दिया था। हालांकि उनका कहना था कि ऐसी शादी ही अच्छी होती है।

जल्द ही इस फिल्म में दिखेंगी जाह्नवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्‍म 'गुड लक जैरी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। गत 14 जुलाई को ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी मेजदार और द‍िलचस्‍प लग रहा है। आपको बता दें कि न‍िर्देशक स‍िद्धार्थ सेनगुप्‍ता की इस फिल्‍म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। जाह्नवी की ये फिल्‍म आगामी 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर र‍िलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+