Janhvi Kapoor को है शिखर पहाड़िया पर शक? बॉयफ्रेंड का करती हैं फोन चेक, कहा- 'ये रेड फ्लैग है लेकिन...'
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने शिखर पहाड़िया को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।
जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान उनसे पूछा गया कि, 'क्या गर्लफ्रेंड को अपने ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करने की परमिशन होनी चाहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं।

जाह्नवी कपूर ने कहा कि, "मुझे पता है कि ये रेड फ्लैग है लेकिन मैं तो फोन चेक करती हूं।" वहीं जब एक फैन ने पूछा कि क्या गर्लफ्रेंड का फोन चेक करना चाहिए तो एक्ट्रेस तुरंत पलट गईं। उन्होंने कहा कि, "नहीं! क्या आपको उस पर विश्वास नहीं है।" अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि, जाह्नवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन दोनों पार्टी और डिनर करते हुए साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में शिखर पहाड़िया को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'वो मेरी जिंदगी में तब से हैं जब मैं 15-16 साल की थी। मुझे लगता है हम दोनों बेहद करीब हैं।'
इससे पहले फिल्म मैदान की प्रीमियर में भी जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के नाम का एक नेकलेस पहना था। जिसमें शिखु लिखा था। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। फैंस ने कयास लगाए कि एक्ट्रेस ने शिखर संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications