Jaideep Ahlawat Father Dies: 'पाताल लोक' एक्टर जयदीप अहलावत के सिर से उठा पिता का साया, घर के लिए हुए रवाना
Jaideep Ahlawat Father Dies: 'पाताल लोक' एक्टर जयदीप अहलावत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर एक तरफ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनके घर मातम छा गया। खबर है कि जयदीप के सिर से पिता का साया उठ गया। सोमवार रात, 13 जनवरी को उनका निधन हो गया।
ये खबर सामने आने के बाद जयदीप अहलावत को इस दुख की घड़ी में अपना सारा काम छोड़ घर लौटना पड़ा। हालांकि अब तक इस मामले में एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। उनके पिता एक रिटायर्ड शिक्षक थे, और अभिनेता अक्सर यह बताते थे कि कैसे उनके पिता ने उन्हें इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करने में मदद की।

अभिनेता के पिता के निधन की खबर उनकी टीम द्वारा दी गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बयान में कहा गया, "हम दुख के साथ यह सूचित करते हैं कि जयदीप अहलावत के प्रिय पिता का निधन हो गया। वे परिवार और प्यार के बीच स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर गए। जयदीप और उनका परिवार इस कठिन समय में निजता की अपील करते हैं जबकि वे अपनी गहरी हानि का सामना कर रहे हैं। हम आपके समझ और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं (सिक)।"
जयदीप अहलावत, जिन्हें "महाराज" (2024), "जाने जान" (2023), "द ब्रोकन न्यूज़" (2022) और "ब्लडी ब्रदर्स" (2022) जैसी फिल्मों और शो के लिए जाना जाता है। जयदीप ने प्रियदर्शन की 2010 की फिल्म 'खट्टा मीठा' में एक निगेटिव रोल से हिंदी फिल्म में अपनी शुरुआत की थी। अब उनकी अपकमिंग वेब सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 17 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा।












Click it and Unblock the Notifications