पुरुषों के इनरवियर के विज्ञापन में कुछ इस तरह नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज, लोगों ने सरेआम कह दीं ऐसी बातें
Jacqueline Fernandez Endorse Men Innerwear: जैकलीन का ये पुरुषों के इनरवियर का विज्ञापन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Jacqueline Fernandez Endorse Men Innerwear: जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में भारत में पुरुषों के एक खास इनरवियर ब्रांड के एक विज्ञापन में दिखाई दीं हैं। इस एड को देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। ऐसा करके जैकलीन फर्नांडीज पुरुषों के इनरवियर ब्रांड को एंडोर्स करने वाली भारत की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। इस टीवीसी का निर्देशन फिल्म डियर जिंदगी की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने किया है। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस विज्ञापन के बारे में लोगों को बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इस एड को सेशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
पुरुषों के इनरवियर एड में नजर आईं जैकलीन
जैकलीन ने पुरुषों के इस खास इनरवियर ब्रांड का विज्ञापन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित किया जाना एक अद्भुत अनुभव है और लक्स कोजी के साथ मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए लक्स इंडस्ट्रीज के निदेशक, साकेत टोडी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपके ब्रांड के लिए आपकी सोच से काफी प्रेरित हूं। प्रोड्यूस बाय @hopeprodn.

वीडियो में सुपर हॉट लग रही हैं जैकलीन
इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज ग्रे शॉर्ट्स के साथ ब्राउन कार्डिगन में सुपर हॉट लग रही हैं। आपको बता दें कि ये विज्ञापन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में जैकलीन के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये एड
जैकलीन का ये पुरुषों के इनरवियर का विज्ञापन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने जैकलीन के इस एड को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है- पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है, आप सबसे खूबसूरत और गॉर्जियस हैं।

लोगों ने जैकलीन को कही ऐसी बातें
एक दूसरे यूजर ने लिखा है- पुरुषों के इनरविर बेचने वाली महिला किसी भी विज्ञापन की तुलना में सबसे विकसित और समकालीन है- बीमार जैकी। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- लड़के के कपड़े अगर जैकलीन बेचेगी, तो कौन लड़का नहीं लेगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन
आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज पिछले कुछ समय से परेशानियों से घिरी हुई थीं। उन पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर का साथ देने और उसके साथ रिलेशनशिप में रहने के आरोप लगाए जा रहा थे। जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' में देखा गया था। अब जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्म, 'टेल इट लाइक अ वुमन' के गाने 'तालियां' में दिखाई देंगी। वह फिल्म 'क्रैक' का भी हिस्सा होंगी, जिसमें विद्युत जामवाल, सोनू सूद और नोरा फतेही नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications